|
|
|
मुख्यमंत्री ने बाहरी राज्यों से आए लोगों पर निगरानी रखने को कहा
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां वीडियों कांफें्रसिंग के माध्यम से प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों, भाजपा विधायकों और 2017 के विधानसभा चुनावों के भाजपा प्रत्याशियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्हें प्रदेश में कोरोना महामारी को फैलने से रोकने में सहयोग देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
|
घर घर जा कर बांटे मास्क
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में चलाये जा रहे 'घर घर मास्क अभियान' के अंतर्गत वीरवार को सेक्टर 29 में भाजपा पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली और मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर द्वारा हस्तनिर्मित मास्क वितरित किये गए।
|
मजदूरों व श्रमिकों पर लाठीचार्ज की कांग्रेस ने की निंदा
प्रेस को बयान जारी करते हुए कहा कि आगे ही कोरोना वायरस से हुए लॉक डाउन से दिहाड़ी, रोजगार व व्यवसाय चौपट हो चुका है इन सब को खाने के लाले पड़े हुए है। काम-खान व रहने की व्यवस्था ना होने के कारण ये सब मजबूरी में अपने घर जाना चाहते है।
|
|
'किरण खेर को झूठे आरोप लगाने की आदत'
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि किरण खेर को 6 साल से सांसद होने के बाद भी कांग्रेस पार्टी का फोबिया नही गया है। शहर के काम करने के बदले कांग्रेस को कोसना खेर की आदत हो गई है इसे मानसिक दिवालियापन ना कहें तो क्या कहें। क्या एक चुने हुए नुमाईंदे से इतनी असभ्य भाषा की उम्मीद की जाए जो आप ने वीडियो में बोली थी।
|
फर्जी कर्फ्यू पास घोटाले की ज्यूडिशियल जांच हो: कांग्रेस
चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नम्बर 25 मनीमाजरा से बीजेपी के पार्षद व चंडीगढ़ नगर निगम के डिप्टी मेयर जगतार सिंह जग्गा ने फर्जी कर्फ्यू पास जारी करने के घोटाले पर कांग्रेस ने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि डिप्टी कमिशनर के इलावा कोई भी कर्फ्यू पास जारी नही कर सकता।
|
|
जीरकपुर के कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत
जीरकपुर के सैनी विहार फेज 3 के एक व्यक्ति की शुक्रवार को पंचकूला सेक्टर 26 के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद डॉक्टरों ने उस का कोरोना टेस्ट करवाया जो कि पॉजिटिव पाया गया।
|
पंजाब में कल से खुलेंगे ठेके, होगी ऑनलाइन बिक्री और होम डिलीवरी भी
पंजाब सरकार वीरवार से पंजाब में शराब के ठेके खोलने जा रही है। ठेके खोलने का समय सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक होगा। वहीं साथ में पंजाब सरकार ने ये भी निर्णय लिया है कि पंजाब में शराब की होम डिलीवरी भी होगी। यानी जो लोग ठेकों पर नहीं जाना चाहते उन्हें सरकार घर बैठे शराब मुहैया करवाएगी। इसकी मंजूरी मुख्यमंत्री द्वारा दी गई है। जिसके बाद अब पंजाब में 7 मई वीरवार से ऑनलाइन शराब की बिक्री शुरू हो जाएगी।
|
दादा-पोतों ने दिल खोलकर पीएम केयर फंड में किया दान
कोरोना संकट की घड़ी में दिनोंदिन शहरवासियों के सहयोग से पीएम केयर फंड को मजबूती प्राप्त हो रही हैं जिसमें बच्चें भी अपने बचाये हुये पैसों को दान स्वरुप दे रहे हैं। देश के प्रति ऐसा ही जज्बा मंगलवार को देखने में मिला जब दादा और पोतों की जोड़ी ने प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद को लगभग सवा लाख रुपये भेंट किये जिसमें दो भाईयों - विनायक और विधान नारद की गुल्लक से आया 16 हजार 285 रुपये का दान सहारानीय रहा।
|
व्यापारियों को सता रहा दिवालिया होने का डर
मध्यम वर्ग के लिए सेक्टर 19 का सदर बाजार किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। शहर का ज्यादातर मध्यम वर्ग इसी बाजार से शॉपिंग करता है। लॉकडाउन के समय से बाजार बंद का अभिशाप झेल रहा है। 4 अप्रैल से चंडीगढ़ के ज्यादातर सेक्टरों में मौजूद मार्केटों को निर्धारित समय के लिए खोल दिया गया है लेकिन सदर बाजार अभी भी अपने गेट के खुलने का इंतजार कर रहा है।
|
कर्फ्यू पास के चक्कर में सोशल डिस्टेंसिंग भूले लोग
कर्फ्यू पास लेने के लिए जीरकपुर नगर परिषद के दफ्तर में रोजाना सैंकड़ों लोग आ रहे हैं लेकिन कोरोना वायरस की गंभीरता को लोग बिल्कुल ही नजरअंदाज कर सिर्फ कर्फ्यू पास जारी करवाने तक संजीदा देखे जा सकते हैं।
|
|