एफटीटीएच ओ.एल.टी से इन इलाकों में बढ़ेगी इंटरनेट की स्पीड
भारत संचार निगम लिमिटेड हिमाचल प्रदेश परिमंडल के मुख्य महा प्रबंधक जे.एस. सहोता ने आज मंडी से वर्चुअल माध्यम से मंडी जिला के दुर्गम क्षेत्र चिंडी में मैसर्ज महेश भारत ऐयर फाईबर, कुल्लू जिले के कुशैनी में मैसर्ज टैक-4-यू, हमीरपुर दूरसंचार क्षेत्र के तहत बंगाणा में मैसर्ज शोकंला कम्यूनिकेशन तथा बमसन के अमान में मैसर्स बलवंत द्वारा स्थापित एफटीटीएच ओ.एल.टी का शुभारंभ किया।
|
अगले साल तक हिमाचल में शुरू होगी पूर्णतः ई-स्टाम्प प्रणाली, सरकार के बचेंगे 50 करोड़
प्रदेश में अगले वर्ष से पूर्णतः ई-स्टाम्प प्रणाली से स्टाम्प पेपर की बिक्री सुनिश्चित की जाएगी। राज्य के अधिकृत स्टाम्प विक्रेताओं को एक वर्ष में भौतिक ई-स्टाम्प पेपर से ई-स्टाम्प प्रणाली अपनाने की समय सीमा तय की गई है। ई-स्टाम्पिंग प्रणाली को पूर्ण रूप से अपनाने से राज्य के राजस्व में भौतिक स्टाम्प पेपरों की छपाई पर प्रतिवर्ष खर्च हो रहे 30 से 50 करोड़ रुपये की भी बचत होगी।
|
चीड़ की पत्तियों से बॉयोगैस बनाएगी हिमाचल सरकार
हिमाचल की समृद्ध वन सम्पदा लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ करने और रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। हिमालयी क्षेत्र में चीड़ की पत्तियां आसानी से विघटित न होने (नॉन-बॉयोडिग्रेडेबल) और अपनी उच्च ज्वलनशील प्रकृति के कारण आग लगने की घटना का मुख्य कारण बनती हैं।
|
|
|
|
31 मार्च तक वोटर कार्ड करना होगा आधार से लिंक, जानिए वजह
मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्रों को उनकी आधार संख्या से जोड़ने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा अभियान चलाया गया है, जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारत की गई है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि मतदाता सूची में प्रत्यक मतदाता की प्रविष्टियों का प्रमाणीकरण करके उन्हें भविष्य में बेहतर चुनावी सेवाएं प्रदान करना आधार संग्रह का मुख्य उद्देश्य है।
|
|
|
|
|
बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है शिक्षा में तकनीक का उपयोग
हिमाचल न्यूज़ । कोरोना महामारी में विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्बाध जारी रखने के लिए प्रदेश सरकार ने कई अभिनव कार्यक्रम शुरू किए हैं। केन्द्र सरकार के डिजिटल इण्डिया कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीक के माध्यम से लोगों को एक डिजिटल सोल्यूशन प्रदान करना है।
|
|
हिमाचल लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, जानिए क्या है खासियत
हिमाचल मे बिजली के उपभोक्ताओं को जल्द ही स्मार्ट बिजली के मीटर की सुविधा मिल जाएगी। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा तथा वन राम सुभग सिंह के साथ बैठक के दौरान लाॅकडाउन के उपरांत गतिविधियों को पुनः सुचारू बनाने की रणनीतियों तथा ऊर्जा से संबंधित मामलों पर चर्चा की। राज्यपाल ने मीटर रीडिंग की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए उपभोक्ताओं को स्मार्ट बिजली के मीटर की सुविधा प्रदान करने पर बल दिया।
|
|