|
|
|
अब हिमाचल भाजपा होगी पेपरलेस
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के महामंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक जमवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की बैठक की। इस बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा एवं प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पालक सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से उपस्थित रहे।
|
|
|
राठौर का तंज : मुख्यमंत्री को कोरोना की नहीं मिशन रिपीट की ज्यादा चिंता है
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिसमें उन्होंने पिछले कल कांगड़ा में मिशन रिपीट की बात कही है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री को पहले प्रदेश में कोरोना को भगाने के सख्त उपाय करने चाहिए, मिशन रिपीट की बात तो बाद में चुनाव के समय भी की जा सकती है।
|
हिमाचल में ऐसी पार्टी बनाएंगे जिसके फैसले दिल्ली में नहीं, हिमाचल में हों: राजन सुशांत
पूर्व सांसद राजन सुशांत ने हिमाचल प्रदेश में तीसरा मोर्चा बनाने के संकेत दिए है। शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि वह नवरात्रों में हिमाचल प्रदेश में एक क्षेत्रीय दल बनाने जा रहे हैं। वे हिमाचल में ऐसी पार्टी बनाएगी जिसके फैसले दिल्ली से नहीं, हिमाचल में होगे। उन्होंने कहा की वो प्रदेश को सशक्त विकल्प देंगे और विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार खड़े करेंगे। जिनके नाम जल्द घोषित किए जाएगे।
|
|
|
|
लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप बने हिमाचल भाजपा अध्यक्ष
लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आदेश पर सुरेश कश्यप की नियुक्ति की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
|
|
|
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार, इन्हें मिली जगह
भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षा रशिम धर सूद ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमे किरण कौंडल अर्की, सरला ठाकुर बल्ह, अंजना शर्मा एवं आशा ठाकुर जोगिंदरनगर, विदुषी शर्मा एवं सरोज ठाकुर शिमला, सरला गुनसैक चौपाल, रीमा राणा मंडी, रिचा राणा धर्मशाला को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
|
|