4 साल पूर्व की कसर को करेंगे पूरा : मंगल पांडेय
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रभारी मंगल पांडेय ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के चौरटू में कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि मेरा हिमाचल से काफी लगाव है और उम्मीदवार से भी।
|
मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जनमत होगा यह उप चुनाव : प्रतिभा
मंडी ससंदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा है यह उप चुनाव मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जनमत होगा। उन्होंने कहा है कि आज जिस प्रकार से देश मे महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है वह बहुत ही चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि देश को भाजपा के कुशासन से मुक्त करना है और इसकी शुरुआत हिमाचल प्रदेश से ही शुरू होगी।
|
सेब बाग़वानी के क्षेत्र में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान
जुब्बल व कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप-चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वर्तमान में उत्तराखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता प्रीतम सिंह ने पन्द्राणु, नन्दपुर, अन्टी और सरस्वती नगर (सावडा) में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर के पक्ष में चुनावी प्रचार किया और जनसभाओं को संबोधित किया।
|
|
|
क्या बदला जाएगा हिमाचल का मुख्यमंत्री?
हिमाचल न्यूज़ । क्या बदला जाएगा हिमाचल का मुख्यमंत्री? राजनीतिक गलियारों में पिछले 24 घंटों से यही सुगबुगाहट हो रही हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने के बाद हिमाचल में भी ऐसी hही चर्चाओं का बाजार गर्म है। दरअसल हिमाचल प्रदेश प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हाईकमान ने दिल्ली बुलाया है। जिससे हिमाचल के राजनीतिक गलियारों में इस तरह चर्चाएं शुरू हो गई हैं, क्योंकि रविवार को ही मुख्यमंत्री दिल्ली से लौटे थे।
|
इन्हें सौंपी कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी
हिमाचल न्यूज़ । अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति से कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश की चारों संसदीय क्षेत्र शिमला, मंडी, कांगड़ा व हमीरपुर के लिए बूथ स्तर की कमेटियों की कार्य निगरानी व कार्य आवंटन करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर दी है।
|
अदानी की लूट से बागवानों को बचाए : राठौर
हिमाचल न्यूज़ | कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह अदानी की लूट से बागवानों को बचाए। उन्होंने कहा है कि अदानी ने इस बार सेब के खरीद मूल्यों में 16 रुपए की कमी कर सेब की 5 हजार करोड़ की मार्किट को प्रभावित करने की कोशिश की है। उम्मीद थी कि इस बार सेब के बेहतर दाम मिलेगे पर ऐसा नही हुआ। बागवान पूरी तरह हताश है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस इस बारे चुप बैठने वाली नही और बागवानों व किसानों का शोषण नही होने दिया जाएगा।
|
|
राजेंद्र राणा ने सरकार पर दागे ये बड़े सवाल
हिमाचल न्यूज़ | विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि गलती करने के बाद उसे सुधार लें तो प्रदेश के लोग माफ कर देते हैं, लेकिन वर्तमान सरकार में भूल-सुधार की गुंजाइश ही नहीं है। सरकार घबराई हुई है और अब फिर से उपचुनाव वाले क्षेत्रों में घोषणाएं कर रही हैं। गलतियों के साथ झूठे वायदे कर अपने हित साधने की सरकार की आदत बन चुकी है।
|
|
|
राठौर का आरोप : आतंक और भय का माहौल बना रही है भाजपा
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणामों के बाद प्रदेश में आतंक और भय का माहौल बना कर लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा है कि इन चुनावों के बाद प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
|
जिला परिषद चंबा पर भाजपा काबिज, नीलम कुमारी बनीं अध्यक्ष
चंबा जिला परिषद पर भाजपा काबिज हो गई है। भाजपा की नीलम कुमार जिला परिषद अध्यक्ष और हाकम राणा उपाध्यक्ष चुने गए हैं। कांगड़ा चंबा के भाजपा प्रभारी एवं वन मंत्री राकेश पठानिया के निर्देशों पर भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्यों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चयनित किए गए पैनल पर ही अपनी सहमति की मोहर लगाई। इस चुनावी प्रक्रिया में कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी उतारे गए थे। इस वजह से जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद को लेकर मतदान प्रक्रिया अपनाई गई।
|
|
|