केन्द्रीय बजट में हिमाचल को रेल विस्तार के लिए 720 करोड़ : अनुराग ठाकुर
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि वित्तवर्ष 2020-21 के लिए हिमाचल प्रदेश में रेलवे विस्तार के लिए 720 करोड़ रुपए मिले हैं। उन्होंने कहा कि कहा केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में इंफ़्रास्ट्रक्चर विस्तार और रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है।
|
|
अटल टनल रोहतांग को जाना है तो यह खबर जरूर पढ़ें
अटल टनल रोहतांग उदघाटन बाद से ही सैलानियों तथा स्थानीय लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। इसे देखने के लिए बहुत अधिक संख्या में लोग यहां पर एकत्रित हो रहे हैं। वाहनों की आवाजाही बढ़ने से वाहनों का उपद्रव, ओवरस्पीडिंग तथा अनावश्यक रूप से टनल के भीतर वाहनों के ठहराव इत्यादि के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। विभिन्न स्थानों पर बहुत अधिक गाड़ियों की आवाजाही से यातायात बुरी तरह प्रभावित होने व जाम लगने के कारण बहुत बड़े पैमाने पर लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
|
बजट 2021-22: भाजपा ने सराहा, कांग्रेस ने नकारा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्रीय बजट 2021 सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। मुख्यता केंद्रीय बजट 6 स्तंभों पर निर्धारित किया गया है 1. स्वास्थ्य और कल्याण, भौतिक और वित्तीय पूंजी, और बुनियादी ढाँचा, एस्पिरेशनल इंडिया के लिए समावेशी विकास, मानव पूंजी को मजबूत बनाना, नवाचार और अनुसंधान एवं विकास और न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन।
|
|
“देश के 50 उम्दा विधायक” सर्वे में हिमाचल के ये तीन विधायक भी शामिल
फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने देश भर के विधायकों के बारे में सर्वे सर्वश्रेष्ठ 50 विधायकों को चुना है। इनमें हिमाचल के तीन विधायकों को स्थान मिला है। जिसमें नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू को क्षमतावान, जोगिंद्रनगर, के विधायक प्रकाश राणा को कुशल प्रबंधन और धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया को बेहतर श्रेणी के लिए चुना गया है।
|
ई-संजीवनी पोर्टल पर परामर्श पंजीकृत करने में हिमाचल देश भर में तीसरे स्थान पर
हिमाचल प्रदेश ने पूरे देश में ई-संजीवनी पोर्टल पर सबसे अधिक परामर्श पंजीकृत करने में तीसरा स्थान हासिल किया है। हिमाचल प्रदेश ने ई-संजीवनी और ई-संजीवनी ओपीडी के माध्यम से 24,527 परामर्श पंजीकृत किए हैं। 32,035 परामर्श के साथ तमिलनाडू और 28,960 परामर्श के साथ आंध्र प्रदेश के बाद सबसे अधिक परामर्श पंजीकरण करने वाला हिमाचल प्रदेश तीसरा राज्य है।
|
|
|
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के पिता, पत्नी समेत 16 के लिए कोरोना सैंपल
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के परिवार पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। नड्डा के गांव विजयपुर में शुक्रवार को पॉजिटिव आए सेना के जवान की बहन नड्डा के पिता की केयर टेकर है। वह अपने संक्रमित भाई के संपर्क में आ चुकी है। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य खंड झंडूता की टीम विजयपुर में पहुंची और जेपी नड्डा के पिता और उनकी धर्मपत्नी समेत 16 के कोरोना सैंपल लिए।
|
Chairman KCCB calls on Governor
Dr. Rajeev Bhardwaj, Chairman, Kangra Central Co-operative Bank Ltd called on Governor Bandaru Dattatraya at Raj Bhavan, today.
|
सिरमौर जिले के धौला कुआं में आईआईएम का शिलान्यास
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे और केन्द्रीय वित्त एवं काॅर्पाेरेट मामले मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज सिरमौर जिला के धौला कुआं में वीडियो काॅंफ्रेस के माध्यम से भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आईआईएम) की आधारशिला रखी। इस संस्थान के प्रथम चरण के कार्य को 392.51 करोड़ रुपये के व्यय से पूरा किया जाएगा।
|
|
Big Breaking : गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव
भारत के गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। उन्होने अपने संपर्क में आए सभी लोगों को कोरोना जांच कराने की सलाह दी है। अमित शाह को डॉक्टरों की सलाह पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
|
कुल्लू जिला में 1065 लोग क्वारंटीन पर
कुल्लू जिला में बाहरी क्षेत्रों में अभी तक कुल 12,760 लोगों ने प्रवेश किया है। इन सभी व्यक्तियों को क्वारंटीन किया गया। इनमें से 11,695 लोगों ने क्वारंटीन की आवश्यक अवधि को पूरा कर लिया है जबकि 1,065 लोग अभी भी क्वारंटीन पर हैं।
|
|