|
|
|
|
|
ई-कैबिनेट प्रणाली लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल, जानिए क्या क्या है खासियत
ई विधानसभा के बाद अब हिमाचल कैबिनेट भी हाई टैक हो गई है। आज ई-कैबिनेट एप्लीकेशन द्वारा पहली ई-कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। हिमाचल ने कैबिनेट ज्ञापन और कैबिनेट की कार्यवाही को कागज रहित बनाकर देश का पहला राज्य बनकर एक और उपलब्धि अपने नाम की है। ई-कैबिनेट के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आईटी एप्लीकेशन को विकसित किया गया है और यह पूरे देश में इस तरह का पहला ऐसा इलेक्ट्रोनिक्स प्लेटफॉर्म है।
|
करतार सिंह ने केन्द्रीय बजट को लेकर कही ये बड़ी बाते
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित बजट में हिमाचल प्रदेश के नाम का कहीं जिक्र ही नहीं किया गया है। इससे ये लगता है कि केंद्र सरकार को हिमाचल व हिमाचल वासियों की कोई फिक्र ही नहीं हैं। ब्लाक कांग्रेस कमेटी चंबा अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
|
पोलियो से ऐसे लड़ेगा चंबा
राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 2021 के तहत उपायुक्त चंबा डीसी राणा की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (आईपीपीआई) की बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय चंबा के सभागार में किया गया।
|
परिवहन विभाग ने ऐसे जागरूक किए ऑटोमोबाइल डीलर्स
परिवहन विभाग चंबा द्वारा 32वें सड़क सुरक्षा माह के अंर्तगत आरटीओ कार्यालय चंबा में ऑटोमोबाइल डीलर्स के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा ओंकार सिंह ने की।
|
14 फरवरी को हरिपुर में होगा जनमंच कार्यक्रम
चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत 14 फरवरी को हरिपुर में आयोजित होने वाले जन मंच कार्यक्रम से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी ये सुनिश्चित बनाएं कि प्री जनमंच अवधि के दौरान सेचुरेशन स्कीमों के सभी पात्र लाभार्थियों को लाभ मिले।
|
वन बंधु कल्याण योजना की प्रगति में लाएं और तेजी : उपायुक्त
उपायुक्त डीसी राणा ने वन बंधु कल्याण योजना के कार्यान्वयन और प्रगति की समीक्षा को लेकर योजना के जिला स्तरीय संसाधन समूह की बैठक की अध्यक्षता करते हुए योजना के कार्यान्वयन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कहा कि जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक प्रगति को और तेज किया जाए।
|
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में आज लिए ये बड़े फैसले
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक शिमला में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राज्यपाल से 26 फरवरी से 20 मार्च, 2021 तक हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र आयोजित करने की संस्तुति करने का निर्णय लिया गया। बजट सत्र में 17 बैठकें आयोजित करवाई जाएंगी।
|
|
|
|
|