मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जनमत होगा यह उप चुनाव : प्रतिभा
मंडी ससंदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा है यह उप चुनाव मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जनमत होगा। उन्होंने कहा है कि आज जिस प्रकार से देश मे महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है वह बहुत ही चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि देश को भाजपा के कुशासन से मुक्त करना है और इसकी शुरुआत हिमाचल प्रदेश से ही शुरू होगी।
|
सेब बाग़वानी के क्षेत्र में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान
जुब्बल व कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप-चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वर्तमान में उत्तराखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता प्रीतम सिंह ने पन्द्राणु, नन्दपुर, अन्टी और सरस्वती नगर (सावडा) में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर के पक्ष में चुनावी प्रचार किया और जनसभाओं को संबोधित किया।
|
|
|
विश्व बैंक की इस योजना से बुझेगी ग्रेटर शिमला की प्यास
हिमाचल न्यूज़ | शिमला जलापूर्ति और मल निकासी परियोजना शिमला व साथ लगते क्षेत्रों में भविष्य में 24 घण्टे पानी उपलब्ध करवाएगी। शहर को 67 एमएलडी अतिरिक्त पानी पहुंचाने के लिए यह परियोजना प्रस्तावित है। यह योजना अगले 30 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है, जिसकी सभी औपचारिकताएं अंतिम चरण में है। इस योजना से शिमला शहर के पांच वार्डों को दिसम्बर, 2021 तक सप्ताह भर 24 घण्टे पानी उपलब्ध होगा।
|
अदानी की लूट से बागवानों को बचाए : राठौर
हिमाचल न्यूज़ | कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह अदानी की लूट से बागवानों को बचाए। उन्होंने कहा है कि अदानी ने इस बार सेब के खरीद मूल्यों में 16 रुपए की कमी कर सेब की 5 हजार करोड़ की मार्किट को प्रभावित करने की कोशिश की है। उम्मीद थी कि इस बार सेब के बेहतर दाम मिलेगे पर ऐसा नही हुआ। बागवान पूरी तरह हताश है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस इस बारे चुप बैठने वाली नही और बागवानों व किसानों का शोषण नही होने दिया जाएगा।
|
|
सरकार की नज़र ए इनायत को तरसता गोल्ड मेडलिस्ट हरजीत
हरजीत कुमार...एक ऐसा खिलाड़ी जिसने भारत के लिए दो बार वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स खेलों पदक दिलाए हैं। हरजीत कुमार हिमाचल के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर यह कमाल दिखाया है। लेकिन प्रदेश सरकार ने इस हरफनमौला खिलाडी को हमेशा नज़रंदाज़ ही किया। उसे मेडल लाने पर सरकार की और से आज तक कोई भी इनाम और प्रोत्साहन नहीं मिला। फिर भी देश को मिल रहे पदकों से वह बहुत खुश है।
|
अब फ्लिपकार्ट पर बिकेंगे हिमाचल के हस्तशिल्प उत्पाद
राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री और इन उत्पादों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में निगम और फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स कम्पनी के मध्य एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया।
|
|
ई-कैबिनेट प्रणाली लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल, जानिए क्या क्या है खासियत
ई विधानसभा के बाद अब हिमाचल कैबिनेट भी हाई टैक हो गई है। आज ई-कैबिनेट एप्लीकेशन द्वारा पहली ई-कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। हिमाचल ने कैबिनेट ज्ञापन और कैबिनेट की कार्यवाही को कागज रहित बनाकर देश का पहला राज्य बनकर एक और उपलब्धि अपने नाम की है। ई-कैबिनेट के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आईटी एप्लीकेशन को विकसित किया गया है और यह पूरे देश में इस तरह का पहला ऐसा इलेक्ट्रोनिक्स प्लेटफॉर्म है।
|
मुख्यमंत्री ने किया स्वर्णिम वाटिका कार्यक्रम का शुभारंभ, यह होगी खासियत
हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के गौरवशाली 50 वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला के निकट करेरू वन भूमि में चेरी ब्लॉसम, जिसे पाजा के रूप में भी जाना जाता है, का पौधा रोपा। उन्होंने वन विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न भागों में स्वर्णिम वाटिका स्थापित करने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जो वर्ष भर चलेगा।
|
राठौर का आरोप : आतंक और भय का माहौल बना रही है भाजपा
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणामों के बाद प्रदेश में आतंक और भय का माहौल बना कर लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा है कि इन चुनावों के बाद प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
|
इन मुद्दों पर हिमाचल भर में लेफ्ट हुआ लाल
हिमाचल न्यूज़ टीम
सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने मजदूर विरोधी लेबर कोडों, बिजली विधेयक 2020, कर्मचारी व जनता विरोधी केंद्रीय बजट के खिलाफ़ प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन किए। सीटू नेताओं ने केंद्र सरकार के बजट को पूर्णतः मजदूर, कर्मचारी व किसान विरोधी गरीब विरोधी है करार देते हुए हुए इसे केवल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला बताया है। सीटू ने केंद्र सरकार को चेताया है कि मजदूर विरोधी लेबर कोडों, बिजली विधेयक 2020 व कृषि कानूनों को अगर वापिस न लिया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज होगा।
|
|
|