शिमला : हिमाचल सरकार ने पहले ही प्रयास में ग्लोबल इन्वेस्टर मीट से 17 हजार करोड़ के निवेश की आस बंधा दी है। शिमला में आयोजित समारोह में सरकार ने 159 एमओयू हस्ताक्षरित किए हैं। इससे 40 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। समारोह में उमड़े निवेशकों के सैलाब नामी औद्योगिक घरानों ने हिमाचल सरकार पर भरोसा जताया है।
राज्य सरकार इस वर्ष जून माह में धर्मशाला में ‘ग्लोबल इन्वेस्टर मीट’ आयोजित करने की योजना बना रही है, जिसमें पर्यटन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा और कौशल विकास, स्वास्थ्य देखभाल और आयुष, विनिर्माण, फार्मास्यूटिकल, अधोसंरचना और लॉजीसिक्टस, ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा, एग्रो और खाद्य प्रसंस्करण जैसे उभरते क्षेत्रों पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार ने निवेशकों की सफल लैंडिंग की जमीन पुख्ता कर ली है। मेगा इन्वेस्टर मीट के बाद हिमाचल में 85 हजार करोड़ रुपये का निवेश संभावित है।
हिमाचल में सभी क्षेत्रों को जोड़ने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्गों का बेहतर नेटवर्क उपलब्ध है। प्रदेश में उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, खाद्य प्रसंस्करण आदि क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। नई औद्योगिक नीति का उद्देश्य प्रदेश में स्टेट-ऑॅफ-द-आर्ट अधोसंरचना स्थापित करना, निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देना, समावेश बढ़ाना, नवोन्मेष को प्रोत्साहित करना तथा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करना है।
नए उद्योग स्थापित करने पर 30 प्रतिशत अनुदान
नए उद्योग स्थापित करने या उद्योग में विस्तार करने के इच्छुक उद्यमियों/ उद्योगपतियों को भारत सरकार के औद्योगिकी नीति एवं संवर्द्धन विभाग की औद्योगिक विकास योजना के तहत उनके संयंत्र तथा मशीनरी पर 30 प्रतिशत पूंजी निवेश उपदान दिया जाएगा, जो कि अधिकतम पांच करोड़ रुपए है।
इन क्षेत्रों में होगा निवेश
विभाग
|
एमओयू
|
निवेश (करोड़)
|
रोजगार
|
उद्योग
|
67
|
5243
|
25457
|
टूरिज्म
|
36
|
2810
|
6729
|
शहरी विकास
|
35
|
3085
|
8925
|
आयुर्वेद
|
6
|
360
|
850
|
परिवहन
|
4
|
220
|
1080
|
पब्लिक सेक्टर
|
3
|
1115
|
729
|
स्वास्थ्य
|
2
|
685
|
1100
|
भाषा-संस्कृति
|
1
|
25
|
—
|
सूचना प्रौद्योगिकी
|
1
|
10
|
20
|
कुल
|
159
|
17356
|
40911
|
ये बड़ी कंपनियां आ रहीं हिमाचल
कंपनी
|
निवेश
|
रोजगार
|
एनएमडीसी लाइम स्टोन
|
1042
|
519
|
एफसीआई अरावली
|
605
|
149
|
मैनकाइंड फार्मा
|
131
|
585
|
ल्यूमिनस
|
124
|
511
|
टीवीएस मोटर्स
|
28
|
94
|
लिवगार्ड बैटरीज
|
33
|
150
|
डीएस ड्रिकंस एंड बिवरेज
|
67
|
120
|
हिमालयन डिस्टीलरी
|
150
|
150
|
शॉ ग्रुप
|
66
|
175
|
ग्रेट हिमालयन फार्म
|
80
|
1500
|
फोनेक्स ग्रुप
|
500
|
600
|
एग्रोवेल एंड कंपनी
|
184
|
1760
|
डीजीएम देव लिमिटेड
|
200
|
500
|
ड्रीम वेली ग्रुप
|
150
|
500
|
नामा निमला साइकिल
|
15
|
300
|
"एक छोटे राज्य होने बावजूद हिमाचल प्रदेश बड़े कार्य कर रहा है। राज्य देश में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है। पहाड़ी राज्य की विभिन्न भौगोलिक कठिनाइयों के साथ-साथ प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियां विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं भी प्रदान करती हैं। हिमाचल देवभूमि के नाम से जाना जाता है तथा प्रदेश में लगभग शून्य अपराध दर, प्रतिक्रियात्मक व उत्तरदायी प्रशासन तथा निवेशक मित्र औद्योगिक नीति है। प्रदेश में निवेशकों के लिए अनेक आकर्षक प्रोत्साहन योजनाएं हैं। इसके तहत उद्योग, पर्यटन, वेयरहाउस एवं लॉजिस्टिक, अरोमा, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रिकल व्हीकल, फिल्म तथा आयुष के लिए नई नीतियां तैयार कर रही है। परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृतियां सुनिश्चित करने के लिए धारा-118 पर ऑनलाइन स्वीकृति प्रदान करने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।"
जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश