राज्य
घर घर जा कर बांटे मास्क
अखिल वोहरा : चंडीगढ़ | May 14, 2020 07:12 PM
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में चलाये जा रहे 'घर घर मास्क अभियान' के अंतर्गत वीरवार को सेक्टर 29 में भाजपा पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली और मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर द्वारा हस्तनिर्मित मास्क वितरित किये गए।
इस अवसर पर उनके साथ अंकुश गुप्ता, सुशील पांडे, दीपक शर्मा, मनदीप घुम्मन, गौरव ठाकुर, मनदीप सिंह, सौरव भरद्वाज, विराज मौर्य, सुभाष कुमार, परमजीत लकी, मुकेश चनालिया, नरिंदर सिंह, राजन कपूर आदि उपस्थित थे।