हिंदी ENGLISH Monday, June 05, 2023
Follow us on
मनोरंजन

राज्यपाल ने किया देवकन्या की फिल्म मोहरा-द डिवाईन फेस का टीजर जारी

सोमसी देष्टा : शिमला | August 06, 2020 05:33 PM

हिमाचल न्यूज़ : शिमला

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में स्वतंत्र फिल्मकार डा0 देवकन्या ठाकुर द्वारा निर्मित व निर्देशित फिल्म टीजर और मोहरा-द डिवाईन फेस का पोस्टर जारी किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने युवा फिल्म निर्देशक की प्रतिभा की प्रशंसा की और आशा व्यक्त की कि इससे अन्य स्वतंत्र फिल्मकारों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण प्रदेश की सम्पन्न संस्कृति को प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच है।

मोहरा-द डिवाईन फेस कुल्लवी बोली में बनाई गई पूर्ण अवधि की फीचर फिल्म है। इस फिल्म ने हिमाचल प्रदेश सरकार की साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। इस फिल्म में मोहरा बनाने में अपनाए जाने वाले सभी रस्मों-रिवाजों के बारे में जानकारी दी गई है।

फिल्म के मुख्य पात्र अर्जुन लोथेटा, दिव्य सेठी व उत्तम चन्द हैं। फिल्म की शूटिंग कुल्लू जिला के बंजार में नागधार गांव की खूबसूरत घाटी में की गई है।

Posted By :Himachal News

Have something to say? Post your comment
और मनोरंजन खबरें
संस्कृति को संजोता एक कलाकार
जोगेंद्र हाब्बी ने लोकनृत्य प्रतिस्पर्धा में इंडिया व एशिया बुक में दर्ज किए दो रिकॉर्ड
हिमाचल गायिका पूनम भारद्वाज पहाड़ी संस्कृति को दे रहीं बढ़ावा, विदेश में भी आवाज की धमक
इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा, हिमाचलियों के लिए एक आइकन
हिमाचल की बुलबुल: जिनके तराने गूंजते हैं हिमाचल की वादियों में
जिस आवाज को कभी नकारा था, वही आवाज़ बनी ‘हिमाचल का गौरव’
नहीं रही 'बसा च आइयो तेरी याद, फोटो रहेया तेरे कमरे' को आवाज देने वाली हिमाचल की लोकगायिका शंकुतला देवी
‘राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार’ सरकारी समारोह तक सीमित
अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल का सच
कैसा हो भारतीय सिनेमा, जानिए फिल्म निर्देशक पवन कुमार शर्मा से