हिंदी ENGLISH Monday, June 05, 2023
Follow us on
खेत-खलिहान

कुटलैहड़ के कोठियां में चाय-कॉफी का उत्पादन कर मालामाल होंगे किसान

हिमाचल न्यूज :ऊना | August 18, 2020 07:51 PM
PHOTO : wikimedia.org

हिमाचल न्यूज :ऊना

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के कोठियां में चाय व कॉफी की पैदावार के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि वह आर्थिक रूप से संपन्न हो सकें। इसके लिए ग्रामीण विकास, पंचायती राज तथा कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कृषि विभाग तथा टी-बोर्ड के अधिकारियों को बाकायदा योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कोठियां में किसानों के पास चाय व कॉफी उत्पादन के लिए काफी भूमि उपलब्ध है तथा यहां सिंचाई के लिए पानी की भी उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों को चाय व कॉफी के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने को कृषि विभाग, टी-बोर्ड के साथ मिलकर कार्यशाला का आयोजन करेगा तथा किसानों को इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेगा। जल्द ही कार्यशाला का आयोजित की जाएगी, जिसमें वह स्वयं शामिल होंगे।

कृषि मंत्री ने कहा कि जिला में चाय व कॉफी के उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण है तथा जिला ऊना के ही धर्मशाला महंता में कॉफी का उत्पादन पहले से किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। ऐसे में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भी चाय व कॉफी की खेती की जा सकती है। क्षेत्र के किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग इनके पौधों और उनकी देखभाल के संबंध में जानकारी प्रदान करेगा। सबसे पहले विभाग के माध्मय से यहां पर प्रदर्शनी प्लॉट लगाया जाएगा तथा उसके बाद किसानों को इसकी खेती की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कृषि विभाग तथा टी-बोर्ड के अधिकारियों को जिला ऊना में अन्य स्थानों पर भी चाय व कॉफी की पैदावार की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए हैं।

Posted By :Himachal News

Have something to say? Post your comment
और खेत-खलिहान खबरें
पारम्परिक फसलें कोदा, चोलाई, सांवा और कांगणी के संवर्द्धन करेगी हिमाचल सरकार
नौणी विश्विद्यालय के सब्जी केंद्र देश में सर्वश्रेष्ठ घोषित
एक हेक्टेयर भूमि में प्राकृतिक खेती से सेब और सब्जियां पैदा कर रहे हैं राजेंद्र शर्मा
विवेक जोशी प्राकृतिक विधि से तैयार कर रहे विंटरडॉन व कामारौसा किस्म की स्ट्रॉबेरी
हिमाचल में नई तकनीक से तैयार होंगे उच्च गुणवत्ता और उत्पादकता वाले पौधे
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए बागवानी मंत्री ने बताया, 1800 हेक्टेयर भूमि पर 20 लाख संतरे के पौधे लगाएगा महकमा
ऊना में मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने हेतू खंड स्तर पर 60 कृषि सखियों को किया प्रशिक्षित
केमिकल्स और खाद के बगैर बढ़ाई पैदावार, फसल के दाम भी चोखे
किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए जागरूक करें वैज्ञानिक: राज्यपाल
हिमाचल के किसान आसानी से कर सकेंगे ड्रेगन फ्रूट की खेती, 4 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा लोन