हिमाचल न्यूज़ डेस्क
हिमाचल प्रदेश में चार सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज भी भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि आगामी तीन दिनों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल स्पीति में सामान्य बारिश होने के आसार हैं।
मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में दो सितंबर के लिए ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा समेत सोलन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं तीन सितंबर को बिलासपुर, मंडी, सोलन और कांगड़ा समेत हमीरपुर, चंबा में बारिश की संभावना है। वहीं चार सितंबर के लिए भी सिरमौर, कांगड़ा और हमीरपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए अलर्ट जारी कर लिया गया है।
सुस्त चल रहा मानसून सीजन, 16 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड
हिमाचल में इस साल मानसून सीजन सुस्त चल रहा है। मानसून सीजन के दौरान अभी तक सामान्य से 16 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। 24 जून को प्रदेश में मानसून ने दस्तक दी थी। 24 जून से 31 अगस्त तक प्रदेश में 535 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इस अवधि में सामान्य बारिश 635 मिलीमीटर मानी गई है। इस साल अगस्त में सामान्य से मात्र एक फीसदी ही अधिक बारिश हुई है। अगस्त में प्रदेश में 265 मिलीमीटर बारिश हुई। अगस्त में तीन दिन 10, 13 और 14 अगस्त को भारी बारिश दर्ज हुई। पूरे मानसून सीजन में भारी बारिश के दस स्पैल हुए हैं।
ये रहा हिमाचल का तापमान (डिग्री सेल्सियस)
स्थान
|
अधिकतम
|
न्यूनतम
|
बारिश MM
|
शिमला
|
21.5
|
16.5
|
0.0
|
सुंदरनगर
|
30.0
|
23.0
|
0.2
|
भुंतर
|
32.9
|
22.8
|
0.0
|
कल्पा
|
25.4
|
12.2
|
0.0
|
धर्मशाला
|
26.8
|
17.8
|
22.4
|
ऊना
|
34.0
|
23.8
|
0.0
|
नाहन
|
29.0
|
22.2
|
1.4
|
केलांग
|
28.2
|
10.4
|
0.0
|
पालमपुर
|
26.3
|
1805
|
15.0
|
सोलन
|
29.0
|
20.5
|
0.0
|
मनाली
|
27.4
|
14.4
|
0.0
|
कांगड़ा
|
30.1
|
21.8
|
3.2
|
मंडी
|
21.2
|
23.0
|
0.0
|
बिलासपुर
|
31.5
|
24.0
|
0.0
|
हमीरपुर
|
31.2
|
23.7
|
0.0
|
चंबा
|
29.7
|
21.8
|
1.0
|
डलहौजी
|
20.3
|
154
|
33.0
|
कुफ़री
|
20.3
|
15.1
|
0.0
|
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी तापमान की रिपोर्ट 1 सितंबर की है।
ये भी पढ़ें : बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचने का ऐसे करें उपाय
Posted by : Himachal News