हिमाचल न्यूज रिसर्च डेस्क
09 फ़रवरी : ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 40वां दिन (लीप वर्ष में 34वां दिन) है। साल में अभी और 325 दिन (लीप वर्ष में 326 दिन) शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 09 फ़रवरी का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज आज का इतिहास एवं घटनाक्रम।
9 फ़रवरी की प्रमुख घटनाएं
1649 : ब्रिटेन में लोकतांत्रित शासन का आरंभ हुआ और ओलिवर क्रोमवेल राष्ट्रपति बने।
1667 : रूस और पोलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1775 : ब्रिटेन ने अपने अमेरिकी उपनिवेश मैसाच्युसेट्स को बागी घोषित किया।
1788 : आस्ट्रिया ने रूस के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1801 : फ्रांस और आस्ट्रिया ने लुनेविल्लै शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1824 : उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म अपनाया।
1895 : डब्ल्यू. जी. मॉर्गन ने वॉलीबॉल का आविष्कार किया।
1931 : भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।
1941 : ब्रिटिश सेना ने लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर कब्जा किया।
1951 : स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया।
1962 : अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1971 : अपोलो 14 मिशन चांद से पृथ्वी पर लौटा।
1975 : रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज 17 अंतरिक्ष से 29 दिन बाद धरती पर लौटा।
1979 : अफ्रीकी देश नाइजीरिया में संविधान बदला गया।
1991 : लिथुआनिया में मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए मतदान किया।
1992 : अलजीरिया के संसदीय चुनावों में इस्लामी प्रवृत्ति वाले धड़े की भारी सफलता के बाद सत्तासीन सैनिकों ने चुनावों के परिणामों को निरस्त और अलजीरिया इस्लामी मुक्तिमोर्चे को गैर कानूनी घोषित किया।
1998 : जॉर्जिया के राष्ट्रपति एडुअर्ड शेवर्डनाद्जे की हत्या का असफल प्रयास किया गया।
1999 : यूगांडा में एड्स के टीके 'अलवाक' का परीक्षण, भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फ़िल्म 'एलिजाबेथ' आस्कर पुरस्कार हेतु नामित।
2001 : शिवानतरा थाइलैंड के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित, चीन-तिब्बत रेलामार्ग को मंजूरी, तालिबान का पाक से प्रत्यर्पण संधि से इंकार।
2002 : अफ़ग़ानिस्तान की पूर्व तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मुत्तवकील का आत्मसमर्पण।
2007 : पाकिस्तान की विपक्ष पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी की सूची से हटाया।
2008 :पाकिस्तान को अमेरिकी मद की समीक्षा के लिए सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया।
2009 : सर्वोच्च न्यायालय ने ताज व उसके आसपास अवैध निर्माण पर यू॰ पी॰ सरकार को नोटिस दिया।
2010 : नए प्रतिबंधों की चेतावनी की अनदेखी करते हुए ईरान ने यूरेनियम का 20 प्रतिशत के स्तर तक संवर्द्धन शुरू करने की घोषणा की।
2010 : यूक्रेन में राष्ट्रपति पद के चुनाव में विक्टर यानूकोविच को 3.14 प्रतिशत मतों के अंतर से विजय हासिल हुई।
2010 : भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई।
2016 : जर्मनी के बवारिया प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर में 12 लोगों की मौत और 85 अन्य घायल।
9 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
1846 : विलहेम मायबाख - लग्जरी कार ब्रांड मायबाख की शुरुआत करने वाले जर्मन इंजीनियर।
1922 : सी. पी. कृष्णन नायर - भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा 'होटल लीला समूह' के संस्थापक।
1945 : श्याम चरण गुप्ता - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ।
1968 : राहुल रॉय - भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
1993 : परिमार्जन नेगी - भारतीय ग्रैंड मास्टर खिलाड़ी।
9 फ़रवरी को हुए निधन
1760 : दत्ताजी शिन्दे - मराठा सेनापति थे।
1899 : बालकृष्ण चापेकर - स्वतन्त्रता सेनानी थे।
1950 : सर अब्दुल कादिर - न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ।
1984 : टी. बालासरस्वती - 'भरतनाट्यम' की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना।
2006 : नादिरा - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
2008 : बाबा आम्टे - प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता व दीन-दुखियों के देवता, मुख्यत: कुष्ठरोगियों की सेवा के लिए विख्यात।
2012 - ओ. पी. दत्ता - भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक।
2016 : सुशील कोइराला - नेपाल के 37वें प्रधानमंत्री।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
univarta.com
bharatdiscovery.org
Posted By : Himachal News