हिमाचल न्यूज़ डेस्क
हिमाचल में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश में 31 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। विभाग ने 27 से 31 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई भागों में आगामी चार दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। 28 और 29 अगस्त को मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में दो सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी बारिश से भूस्खलन होने की संभावना जताई है। सैलानियों व स्थानीय लोगों से नदी और नालों से दूर रहने की अपील की गई है।
इस सप्ताह में सामान्य से एक फीसदी ज्यादा हुई बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मानसून सीजन के तहत प्रदेश में सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश हुई है जबकि बीते एक सप्ताह के दौरान सामान्य से एक फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। विभाग के मुताबिक 20 से 26 अगस्त तक प्रदेश में 51 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। शिमला, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर और सोलन जिला में सामान्य से अधिक बारिश हुई। हमीरपुर और किन्नौर में सामान्य तथा चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, ऊना और लाहौल स्पीति जिला में सामान्य से कम बादल बरसे हैं।
जानिए कहा हुई कितनी बारिश
गुरुवार रात को सबसे ज्यादा ऊना जिले बंगाणा में 107, गोहर मंडी 72, गुलेर कांगड़ा 56, सुंदरनगर 20, पालमपुर 26.2, कांगड़ा 22.4, डलहौजी 14, धर्मशाला 8.4, बिलासपुर छह, मंडी 3.5 और जुब्बड़हट्टी में 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
ये रहा हिमाचल का तापमान (डिग्री सेल्सियस)
स्थान
|
अधिकतम
|
न्यूनतम
|
शिमला
|
23.8
|
17.2
|
सुंदरनगर
|
26.0
|
22.4
|
भुंतर
|
28.7
|
22.2
|
कल्पा
|
24.2
|
13.4
|
धर्मशाला
|
25.6
|
19.8
|
ऊना
|
24.7
|
26.5
|
नाहन
|
25.7
|
23.9
|
केलांग
|
25.7
|
12.3
|
पालमपुर
|
26.2
|
20.0
|
सोलन
|
29.5
|
21.0
|
मनाली
|
24.0
|
19.2
|
कांगड़ा
|
30.7
|
23.6
|
मंडी
|
25.0
|
21.0
|
बिलासपुर
|
31.0
|
25.0
|
हमीरपुर
|
29.8
|
25.4
|
चंबा
|
32.8
|
17.2
|
डलहौजी
|
20.9
|
16.6
|
कुफ़री
|
26.2
|
15.2
|
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी तापमान की रिपोर्ट 27 अगस्त की है।
Posted by : Himachal News