हिमाचल न्यूज़ । भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई पर जीत का होता है, और 30 अक्टूबर को जनता अच्छाई को जिताएगी भाजपा को लाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने कोविड के समय हमारी सरकार ने राज धर्म, संगठन ने मानवता धर्म निभाया। सरकार ने प्रदेश में तेज़ी से टीकाकरण अभियान चलाया और पूरे देश मे नम्बर वन आए। आज किन्नौर ज़िला देश का पहला ऐसा ज़िला बना है जहाँ टिकाकरण की दूसरी डोज़ भी लग गई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को फौजियों का फोबिया हो गया है। इसका बढ़ा बयान प्रतिभा सिंह की ओर से आया था जब उन्होंने कारगिल युद्ध पर टिपणी की। मैं कारगिल में प्रभारी रहा हूं। कप्तान बत्रा की याद आज भी वहाँ और हिमाचल में ताज़ा है। एक पहाड़ी पर आज भी लिखा है “ये दिल मांगे मोर”।
कारगिल युद्ध मे हिमाचल के 52 लोग शहीद हुए। इसके लिए प्रतिभा सिंह ने माफी तो मांगी है पर और भी माफी मांगनी होंगे। उन्होंने कहा जब प्रतिभा सांसद में थी तो हिमाचल के ज़्यादा मुद्दे नहीं उठा पाई थी। आज कांग्रेस को ब्रिगेडियर की टोपी और मैडल से परेशानी हो रही और उनके शौर्य पर प्रश्न उठान दरहसता है।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की 20 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहा है सब जगह हमे लीड मिलेगी। इन चुनावों में केंद्र और राज्य सरकार एक हो के चुनाव लड़ रही है हमारी जीत निश्चित है।
Posted By : Himachal News