हिंदी ENGLISH Wednesday, September 27, 2023
Follow us on
देश

amazon पर दुनिया भर में बिकेंगे स्वयं सहायता समूह के उत्पाद, अनुराग ठाकुर ने किया शुभारंभ

हिमाचल न्यूज़ : ऊना | October 15, 2021 04:53 PM
फोटो - हिमाचल न्यूज़

हिमाचल न्यूज़ ।  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज थाना कलां से स्वयं सहायता समूह को अपने उत्पादों को ऑनलाइन बेचने का मंच प्रदान करने का शुभारंभ किया। अब विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के तैयार किए गए 51 उत्पाद ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐमेज़ॉन पर बिकेंगे। इस अवसर पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बिक्री के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्रदान करना ग्रामीण विकास विभाग की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह को अपने उत्पादों में स्वच्छता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करनी होगी, ताकि उन्हें इसके अच्छे दाम मिल सकें। अब हिमाचल प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों को बाजार और खरीदार दोनों मिल गए हैं और अब महिलाओं को अपना हुनर बढ़ाना होगा, ताकि क्वालिटी में कहीं कोई कमी न रहे। उन्होंने कहा कि यह शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल को चरितार्थ करती है। दुनिया भर के लोग हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को खरीदेंगे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों ने कोरोना वायरस से निपटने में भी बहुत बड़ा योगदान दिया।

महिलाओं को सशक्त बनान लक्ष्यः वीरेंद्र कंवर
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस व विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त एवं स्वाबलंबी बनाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 27 हजार महिला स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं, जो विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाने से जुड़े हैं। जिला ऊना में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को सोमभद्रा ब्रांड नेम दिया गया है।

कंवर ने कहा कि बैंबू इंडिया के सहयोग से जिला ऊना के बौल में एक बड़ा प्लांट लगाया जाएगा, जहां पर बांस से बने टूथब्रश जैसे उत्पादन तैयार होंगे तथा इसमें 700 लोगों को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश में महिलाओं का भूमिका महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, जिसे आज अतंर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर सराहा जा रहा है। कोरोना संकट में महिला स्वयं सहायता के योगदान की वीरेंद्र कंवर ने सराहना की।

Posted By : Himachal News

Have something to say? Post your comment
और देश खबरें
हिम औद्योगिक कल्याण सभा का गठन, कुलवीर जम्वाल बने प्रदेशाध्यक्ष
6 जुलाई का इतिहास: भारत और विश्व इतिहास में 6 जुलाई की प्रमुख घटनाएं
चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर मुख्यमंत्री ने कही ये बड़ी बात
मकलोडगंज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, अमृतसर की महिला गिरफ्तार, दो युवतियां रेस्क्यू
15 जून 2023 का राशिफल: देवगुरु बृहस्पति का किसे मिलेगा साथ, जानिए आपकी राशि मे क्या है आज
राज्यपाल से जादूगर सम्राट शंकर ने की भेंट
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के समक्ष शानन परियोजना हिमाचल को सौंपने की पैरवी की
केंद्रीय मंत्री को गर्मजोशी से दी विदाई, किन्नौर की जनता का जताया आभार
देश के सबसे लंबे रूट पर बस सेवा शुरु
छितकुल, पूह, नाको, लियो और चांगो गांव वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत होंगे विकसित