हिमाचल न्यूज़। ऊना जिला में रविवार, 27 नवंबर को विभिन्न न्यायालय परिसरों में राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नव कमल ने बताया कि न्यायालय परिसर ऊना व अंब में ये लोक अदालतें आयोजित होंगी।
इन अदालतों में मामलों की सुनवाई और समाधान के लिए लोग जल्द से जल्द अपना मामला उक्त न्यायालय परिसर के अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकारण ऊना के कार्यालय में दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में एनआई एक्ट 138, मनी बैंक रिक्वरी मामले, श्रम विवाद मामले, मैंटेनेस सहित अन्य मामलों को दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही वैवाहित मामले (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण, राजस्व मामले व सिविल मामलों को भी सुनवाई के लिए दिया जा सकते हैं। संबंधित व्यक्ति मामलों को शीघ्र से शीघ्र उक्त न्यायालय परिसरों में दे सकते हैं।
Posted By : Himachal News