हिमाचल न्यूज़। कोरोना काल को मात देकर हिमाचल कापर्यटन व्यवसाय इस साल पटरी पर लौट आया है। प्रदेश में इस वर्ष पहुंचे 1 करोड़, 27 लाख पर्यटक पहुंच चुके हैं और इस साल के अंत तक यह संख्या डेढ़ करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि विदेशी पर्यटकों की आमद बहुत कम दर्ज की गई है।
खास बात तो यह रही कि इस मर्तबा गर्मी बढ़ने से 15 दिन पहले ही पर्यटन सीजन शुरू हो गया था। जिसकी वजह से मैदानी इलाकों से पर्यटकों ने सुकून की तलाश में पहाडों का रुख़ किया। कोविड काल के दौरान हिमाचल में 2020 में 32 लाख व 2021 में साल भर 55 लाख पर्यटक आए थे।
पर्यटकों की आमद बढ़ने से हिमाचल पर्यटन व्यायवसाइयों को खासी कमाई हो रही है। हिमाचल में अधिकतर गुजरात, राजस्थान, साउथ इंडिया आदि राज्यों के कम पर्यटक आते हैं। इसके आलावा वीकेंड में पंजाब और हरियाणा के पर्यटकों की आमद ज्यादा होती है।
हिमाचल के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों शिमला, मनाली और डलहौजी में भारी ठंड के बावजूद पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या ओर ज्यादा बढ़ रही है। रोहतांग टनल बनने के बाद से लाहुल स्पीति में पर्यटकों की तादाद में बढ़ोतरी हुई है।
हिमाचल पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप मुताबिक कोविड से पहले 2019 में साल भर में 1 करोड़ 72 लाख 12 हज़ार 107 पर्यटक पहुंचे थे। इनके मुकाबले चालू वर्ष में अक्टूबर माह तक 1 करोड़, 27 लाख पर्यटक पहुंच चुके है। हालांकि विदेशी पर्यटकों की संख्या में अभी भी गिरावट दर्ज की गई है।
Posted By : Himachal News