हिमाचल न्यूज़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खरगे से भेंट कर प्रदेश विधानसभा चुनावों व संगठन बारे उन्हें प्रदेश की राजनीति की पूरी जानकारी दी।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सगंठन मजबूत है और इसी के चलते प्रदेश में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को शानदार जीत हासिल होंगी।
राठौर ने खरगे को उनके इस पद को सशोभित करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके लंबे राजनैतिक अनुभव से देश मे सगंठन को ओर मजबूती मिलेगी।
राठौर ने कहा कि वह उनके प्रदेश दौरे के दौरान चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण उनसे नही मिल पाए थे,इसलिए आज वह विशेष तौर पर नई दिल्ली आकर उनका प्रदेश में चुनावी जनसभाओं के संबोधन के लिये आभार व्यक्त करने आये है।
राठौर ने इस दौरान प्रदेस सगंठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों की जानकारी देते हुए कई अन्य राजनीतिक मसलों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की।
Posted By : Himachal News