हिमाचल न्यूज़ | जिला चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर एक बोलेरो के खाई में गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों गांव सैंठा डाकघर बैरागढ़ के निवासी हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक बोलेरो गाडी बैरागढ़ से तीसा की ओर आ रही थी। जिसमें दो लोग सवार थे। जब बोलेरो देहग्रां के समीप पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे तथा दोनों घायलों को निजी वाहनों के माध्यम से नागरिक अस्पताल तीसा ले गए, लेकिन एक घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान कमलेश कुमार पुत्र भागी के रूप में हुई है। जबकि भागी पुत्र नर सिंह घम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्स्कों ने उसे चम्बा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया है। वहां उसकी हालत में सुधार है। दोनों गांव सैंठा डाकघर बैरागढ़ के निवासी हैं।
उधर, तीसा के थाना प्रभारी मनोज कौंडल ने कहा कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के कारणों की जांच चल रही है।
Posted By : Himachal News
हिमाचल की ताजा अपडेट के लिए Join करें हिमाचल न्यूज़ का WhatsApp Group