हिमाचल न्यूज़ | हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई ने करीब छह महीने बाद पांच आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़ में एफआईआर दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 17 मई 2022 को पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया था।
उल्लेखनीय है पुलिस कांस्टेबलों के 1,334 पदों की भर्ती के लिए बीते 27 मार्च को प्रदेश भर में 81 केंद्रों में लिखित परीक्षा हुई थी। परीक्षा परिणाम पांच अप्रैल को घोषित हुआ था। पेपर लीक की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लिखित परीक्षा रद्द कर मामला सीबीआई को देने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने सबसे पहले कांगड़ा से ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
अब तक 171 से अधिक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में अब तक 116 अभ्यर्थियों समेत कुल 171 से अधिक आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनके खिलाफ शिमला, कांगड़ा और सोलन के अर्की कोर्ट में तीन चार्जशीट दायर की जा चुकी हैं।
जानिए कब क्या हुआ
27 मार्च 2022 : पुलिस कांस्टेबलों के 1,334 पदों की भर्ती के लिए प्रदेश भर में 81 केंद्रों में लिखित परीक्षा हुई।
17 मई 2022 : हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया था।
5 अप्रैल 2022 : परीक्षा परिणामघोषित हुआ। पेपर लीक की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लिखित परीक्षा रद्द कर मामला सीबीआई को देने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने सबसे पहले कांगड़ा से ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
3 जुलाई 2022 : को दोबारा लिखित परीक्षा कराई गई। विशेष जांच टीम (एसआईटी) प्रिंटिंग कमेटी में शामिल आईपीएस अधिकारियों से पूछताछ की गई।
18 नवंबर 2022 : दो आरोपियों ने कांगड़ा कोर्ट में आत्मसमर्पण किया।
21 नवंबर 2022 : सीबीआई ने कांगड़ा, सोलन पुलिस और सीआईडी से रिकॉर्ड और स्टेटस रिपोर्ट मांगी।
3 दिसम्बर 2022 : सीबीआई ने करीब ने पांच आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़ में एफआईआर दर्ज की।
Posted By : Himachal News
हिमाचल की ताजा अपडेट के लिए Join करें हिमाचल न्यूज़ का WhatsApp Group
पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला : सीबीआई ने छह महीने बाद दर्ज की एफआईआर
सोमसी देष्टा : शिमला