हिमाचल न्यूज़ | ऊना जिला के घालूवाल के समीप एक टिप्पर ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई है जबकि पति ज़ख्मी हो गया है।
जानकारी के अनुसार टिप्पर विपरीत दिशा से आ रहा था। घटना में बाइक सवार दंपत्ति बुरी तरह घायल हो गए। घायलावस्था में बख्शीश सिंह और रज्जू देवी को रीजनल अस्पताल पहुंचाया, जहां रज्जू देवी की मौत हो गई। दम्पति लमलैहड़ी के रहने हैं।
वहीं, पुलिस ने इस संबंध में हरोली थाना में सावन पुत्र खाना राम निवासी आजाद नगर (खन्ना) की शिकायत पर अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता सावन के अनुसार वह शनिवार देर शाम घालूवाल से झलेड़ा की तरफ पैदल जा रहे थे। इस बीच एक टिप्पर घालूवाल की तरफ से तेज रफ्तार से आया और ओवरटेक करते हुए साइड में चल रहे बाइक को टक्कर मार दी।
उधर, इस संबंध में एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में अज्ञात टिप्पर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बाइक चालक बख्शीश सिंह के बयान दर्ज किए।
Posted By : Himachal News
हिमाचल की ताजा अपडेट के लिए Join करें हिमाचल न्यूज़ का WhatsApp Group