हिमाचल न्यूज़ | राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के इंदौरा पहुंचेगी। इस यात्रा में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायक एवं अन्य नेता शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि अब तक इस दौरान किसी बड़े कार्यक्रम या रैली को आयोजित करने का कार्यक्रम नहीं है, लेकिन चर्चा करने के बाद ऐसा आयोजन हो सकता है।
भारत जोड़ो यात्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया एक जन आंदोलन है जिसका भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना है। इसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी द्वारा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी में शुरू किया गया था। इस यात्रा को बढती महंगाई, बेरोजगारी और विशेष रूप से भय, कट्टरता की राजनीति और "नफरत" के खिलाफ लड़ने के लिए शुरू किया गया है।
ये भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश सचिवालय का एक ऐसा कमरा, जो भी मंत्री यहां बैठा, अगला चुनाव जीत नहीं पाया
Posted By : Himachal News