हिमाचल न्यूज़ | भाजपा जिला महासू की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बदलाव बदले की भावना से काम कर रही है और जिस प्रकार से कांग्रेस ने अभी तक पूरे प्रदेश भर में 619 कार्यालय बंद कर दिए हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जिला महासू मे भी कई दफ्तर ऐसे थे जहां पर सरकारी कर्मचारी काम कर रहा था पर उन दफ्तरों को भी रातों रात बंद कर दिया गया इससे जनता को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में 380 के लगभग शिक्षण संस्थान भी बंद करने जा रही है ऐसी संभावना उभर कर आ रही है। इस सूची में 23 डिग्री कॉलेज, 98 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, 131 हाई स्कूल, 128 मिडिल स्कूल और प्राइमरी स्कूल है इनको भाजपा की सरकार ने खोला और अपग्रेड भी किया था।
उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कांग्रेस की कूनीतियों का डटकर सामना करेगा। कांग्रेस पार्टी ने सीपीएस की नियुक्ति कर हिमाचल पर आर्थिक बोझ बढ़ाया है।
ये भी पढ़ें : सड़क दुर्घटना में दो की मौत, चार घायल
ये भी पढ़ें : चरस व चिट्टे समेत 6 गिरफ्तार
Posted By : Himachal News