हिमाचल न्यूज़ | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में ओल्ड पेंशन बहाल होने पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश के कर्मचारियों को बधाई दी हैं। उन्होंने कहा है कि आने वाले समय मे प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी सभी गारंटी व वादों को पूरा करेगी।
प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार की पहली केबिनेट में लिया गए निर्णयों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार ने अपनी इच्छा शक्ति को उजागर कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है उसे वह हर हाल में पूरा करती हैं।
ये भी पढ़ें : जानिए ओपीएस बहाली पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने क्या तंज कसा
प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उनके मंत्रिमंडल की सराहना करते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट में ओल्ड पेंशन बहाली का जो वादा कर्मचारियों से किया था, उसे आज पूरा कर दिया गया है उसके लिए हिमाचल सरकार बधाई की पात्र हैं।
ये भी पढ़ें : Himachal Cabinet Meeting : हिमाचल के 1.36 लाख कर्मचारियों को लोहड़ी का तोहफा, OPS बहाल
Posted By : Himachal News