हिमाचल प्रदेश जुड़ी 10 रोचक जानकारियां
1. 'हिमाचल प्रदेश' नाम संस्कृत के विद्वान आचार्य दिवाकर दत्त शर्मा ने दिया था। हिमाचल दो शब्दों से मिलकर बना है- हिम+अचल। हिम यानी बर्फ और अचल यानी पहाड़।
2. हिमाचल के बारह जिले हैं:- 1. बिलासपुर 2.चंबा 3. हमीरपुर 4. कांगड़ा 5.किन्नौर 6. कुल्लू 7. लाहौल और स्पीति 8. मंडी 9. शिमला 10. सिरमौर 11. सोलन 12. उना
3. कांगड़ा जिला का मुख्यालय-धर्मशाला, किन्नौर जिला का मुख्यालय रिकाँगपिओ, लाहौल और स्पीति जिला का मुख्यालय केलांग, सिरमौर जिला का मुख्यालय नाहन में है।
4. हिमाचल के तीन जिला के नाम से कोई भी शहर या स्थान नहीं है किन्नौर, सिरमौर और लाहौल-स्पीति, ।
5. हिमाचल की भाषा हिन्दी है लेकिन यहां 32 ऐसी बोलियां हैं, जिनमें एक-दूसरे से अच्छा खासा फर्क हैं।
6. हिमाचल की राजधानी शिमला के भीतर ही छोटा शिमला है और नया शिमला है। इसके अलावा यहां टूटू है और टूटी कंडी है।
7. शिमला का बी.सी.एस स्कूल भारत का ही नहीं बल्कि पूरे एशिया का सबसे पुराना बोर्डिंग स्कूल है। यह स्कूल सन् 1863 से चल रहा है। आज भी इस स्कूल का वह दरवाजा बंद है जिस दरवाजे से 100 मुस्लिम छात्र विभाजन के दौरान पाकिस्तान चले गए थे।
8. हिमाचल प्रदेश देवताओं की भूमि है। लगभग हर गांव के अपने अलग-अलग देवी देवता हैं। यहां के हर शुभ कार्य, उत्सव, मेले और त्यौहार में देवता शामिल होते हैं।
9. हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक भोज को धाम कहा जाता है। धाम को विशेष ढंग से बनाए गए व्यंजनों को पत्तों की थाली में परोसकर जमीन पर बैठकर खाते हैं।
10. हिमाचल की 90 फीसदी आबादी गांवों और छोटे कस्बों में रहती है। प्रकृति की गोद में रहने का सुख हिमाचल से बढ़कर कहीं और नहीं मिल सकता।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़
ये भी पढ़ें
हिमाचल के इतिहास की गाथा : आदिकाल से आज़ादी तक
रोचक है हिमाचल के इतिहास का सफर
इतिहास के पन्नों मे हिमाचल