हिमाचल न्यूज़ | नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हिमाचल प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक एवं गौरवमय दिन रहा जब देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान निकोबार के 21 दीप समूहों के नाम परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों के नाम पर रखें उसमें से चार द्वीप हिमाचल प्रदेश के वीर पुत्रों के नाम रखे गए।
देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं में चार परमवीर चक्र विजेता धन सिंह थापा, सोमनाथ शर्मा, विक्रम बतरा और संजय कुमार हिमाचल प्रदेश के हैं।
अब आईएनएएन 370 द्वीप का नाम सोमनाथ शर्मा द्वीप होगा, आईएनएएन 646 धन सिंह द्वीप, आईएनएएन 417 विक्रम बत्रा द्वीप, आईएनएएन 536 संजय द्वीप के नाम से जाना जाएगा।

फोटो - google
मेजर सोमनाथ शर्मा
मेजर सोमनाथ शर्मा देश के पहले परमवीर चक्र विजेता रहे हैं। वे जिला कांगड़ा के पालमपुर से सम्बन्ध रखते थे। 3 नवंबर 1947 को श्रीनगर एयरपोर्ट के पास पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ते हुए वह देश के लिए शहीद हो गए थे।

फोटो - google
कैप्टन विक्रम बत्रा
कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा जिला कांगड़ा के पालमपुर से हैं और वे 7 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में देश के लिए शहीद हुए थे। विक्रम बत्रा की शहादत के बाद कारगिल में पॉइंट 4875 चोटी को बत्रा टॉप के नाम से भी जाना जाता है। उनका दिया गया नारा ‘यह दिल मांगे मोर’ हम सबके लिए प्रेरणादायक है।

फोटो - google
कर्नल धन सिंह थापा
कैप्टन विक्रम बत्रा शिमला जिला से सम्बन्ध रखते हैं। वे 20 अक्टूबर 1962 में वह लद्दाख में अग्रिम चौकी में तैनात थे, जब चीनी सैनिकों ने तोप और मोरटारा से हमला बोला। उन्होंने कई चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतारा और उसके बाद वह देश के लिए शहीद हो गए।

फोटो - google
सूबेदार मेजर संजय कुमार
सूबेदार मेजर संजय कुमार कारगिल युद्ध में उनकी एरिया फ्लैट टॉप पर कब्जा करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस दौरान अदम्य साहस के लिए संजय कुमार को परमवीर चक्र मिला था। वहीं अब उन्हें सेना में पदोन्नति मिली है। वह जिला बिलासपुर की झंडूता क्षेत्र के गांव बकैण से सम्बन्ध रखते हैं। सूबेदार मेजर संजय कुमार नेशनल डिफेंस अकादमी पुणे में सेवाएं दे रहे हैं। बता दें कि संजय कुमार कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में शिरकत कर चुके हैं। गत वर्ष यह कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति पर लोगों ने देखा था। कौन बनेगा करोड़पति का यह अंतिम एपीसोड कारगिल युद्ध के योद्धाओं पर आधारित था। बिग बी की हॉट सीट पर संजय कुमार बिग बी के सवालों का जबाव देते हुए नजर आए थे।
Posted By : Himachal News