25 जनवरी : ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 25 जनवरी वर्ष का 25वां दिन है। साल में अभी 340 दिन (लीप वर्ष में 341 दिन) शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 25 जनवरी का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 25 जनवरी का इतिहास एवं घटनाक्रम।
विशेष : भारत सरकार द्वारा हर वर्ष आज के दिन अपने नागरिक अलंकरणों जैसे पद्म भूषण, भारत रत्न आदि की घोषणा की जाती है।
25 जनवरी की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 25 January in History)
1554 : ब्राजील के साओ पाउलो शहर की स्थापना हुई।
1565 : तेल्लीकोटा की लड़ाई में विजयनगर साम्राज्य नष्ट हुआ।
1579 : डच गणराज्य की स्थापना हुई।
1755 : मॉस्को विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1831 : पौलैंड की संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1839 : चिली में भूकम्प से 10,000 लोगों की मौत हुई।
1881 : एलेक्जेंडर ग्राहम बेल और थॉमस अल्वा एडीसन ने ओरिएंटल टेलीफोन कंपनी बनायी।
1904 : पेंसिल्वेनिया के चेस्विक में हुए कोयला खदान विस्फोट में 179 लोगों की मौत हो गयी।
1919 : पेरिस (फ्रांस) में राष्ट्रसंघ की स्थापना की गई।
1924 : फ्रांस के शैमॉनिक्स में पहले शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन शुरु हुआ।
1952 : सार के प्रशासन को लेकर फ्राँस और जर्मनी के बीच विवाद हुआ।
1959 : ब्रिटेन ने पूर्वी जर्मनी से व्यापार समझौता किया।
1969 : अमेरिका और उत्तरी विएतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता प्रारम्भ।
1971 : हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया।
1975 : शेख मुजीबुर्रहमान बांगला देश के राष्ट्रपति बने।
1980 : मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
1983 : आचार्य विनोबा भावे को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा।
1990 : इंग्लैंड में आये तूफान से बच्चों समेत लगभग 50 लोगों की जाने गयी।
1992 : रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्त्सिन ने अमेरिकी शहरों को लक्ष्य करके तैनात परमाणु प्रक्षेपास्त्रों को हटाने की घोषणा की।
1994 : तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह 'तुर्कसैट प्रथम' अटलांटिक महासागर में गिरा।
1999 : दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में आये भूकंप से करीब 300 लोगों की मौत हो गई और 1000 अन्य घायल हो गये।
2002 : अर्जुन सिंह भारतीय वायु सेना के पहले 'एयर मार्शल' बने।
2003 : चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता फेंग जू को देश निकाला दिया गया।
2004 : अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा।
2005 : महाराष्ट्र के सतारा स्थित एक देवी के मंदिर में भगदड़ मचने से 300 से अधिक मरे।
2008 : उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने गंगा-एक्सप्रेस वे परियोजना को मंज़ूरी प्रदान की।
2008 : पाकिस्तानी सेना ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र शाहीन-I (हत्फ़-4) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2010 : इराक की राजधानी बगदाद में तीन मिनी बसों में बम विस्फोट के जरिए होटलों को निशाना बनाया गया। 36 व्यक्ति मारे गए और 71 अन्य घायल हो गए।
2015 : मिस कोलम्बिया पोलिना वेगा वर्ष 2014 की मिस यूनिवर्स बनीं।
25 जनवरी को जन्मे व्यक्ति (Born on 25 January)
1824 : माइकल मधुसूदन दत्त - बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि।
1874 : समरसेट मॉम - ब्रिटिश साहित्यकार।
1894 : परशुराम मिश्रा - भारत के प्रसिद्ध वनस्पतिशास्त्री और शिक्षाविद।
1930 : राजेन्द्र अवस्थी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और 'कादम्बिनी पत्रिका' के सम्पादक।
1958 : कविता कृष्णमूर्ति - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध पार्श्वगायिकाओं में से एक हैं।
25 जनवरी को हुए निधन (Died on 25 January)
1969 : अनंता सिंह - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1918 : विलियम वेडरबर्न - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष।
2001 : विजयाराजे सिंधिया - 'भारतीय जनता पार्टी' की प्रसिद्ध नेता।
2019 : कृष्णा सोबती - प्रसिद्ध लेखिका, जिन्होंने हिन्दी की कथा-भाषा को अपनी विलक्षण प्रतिभा से अप्रतिम ताज़गी़ और स्फूर्ति प्रदान की।
25 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 25 January)
राष्ट्रीय मतदाता दिवस
हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस
संबन्धित लेख
हिमाचल के इतिहास की गाथा : आदिकाल से आज़ादी तक
रोचक है हिमाचल के इतिहास का सफर
इतिहास के पन्नों मे हिमाचल
हिमाचल प्रदेश जुड़ी 10 रोचक जानकारियां
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By : Himachal News