हिमाचल न्यूज़ | हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों के लिए तीसरी, पांचवी और आठवीं कक्षाओं की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत सरकार की ओर से जारी गाइडलाईन का पालन करना अनिवार्य होगा।
तीसरी और पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 9 मार्च, आठवीं की परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाएं सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होंगी। अधिकतर विषयों के प्रश्नपत्र स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं, आठवीं कक्षा के गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषय की परीक्षा का प्रश्नपत्र संबंधित स्कूलों को अपने स्तर पर ही तैयार करवाना होगा।
तीसरी कक्षा की डेटशीट
3 मार्च : हिंदी
4 मार्च : पर्यावरण शिक्षा
6 मार्च : गणित
9 मार्च : अंग्रेजी
पांचवीं कक्षा की डेटशीट
3 मार्च : पर्यावरण शिक्षा
4 मार्च : हिंदी
6 मार्च : गणित
9 मार्च : अंग्रेजी
आठवीं कक्षा की डेटशीट
3 मार्च : हिमाचल की लोक संस्कृति और योग
4 मार्च : कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू
6 मार्च : अंग्रेजी
9 मार्च : विज्ञान
13 मार्च : गणित
14 मार्च : संस्कृत
15 मार्च : हिंदी
17 मार्च : सामाजिक विज्ञान
Posted By : Himachal News
हिमाचल की ताजा अपडेट के लिए Join करें हिमाचल न्यूज़ का WhatsApp Group 9882323000