हिमाचल न्यूज़ | हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने के बाद आज सुबह चंडीगढ़ से श्रीनगर के लिए रवाना हो गई, जहां वह राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
प्रतिभा सिंह 31 जनवरी को श्रीनगर से दिल्ली जाएंगी और संसद की बैठकों में उपस्थित रहेंगी।
उल्लेखनीय हैं कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दो महीने तक चलने वाले कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को मंडी जिला के जोगिंदर नगर से 26 जनवरी को शुरू किया । इसके बाद उन्होंने 28 व 29 जनवरी को नाचन व सराज विधानसभा क्षेत्रों में इस अभियान का शुभारंभ किया।
प्रदेश में कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत हर घर घर मे राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान देश की एकता व आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश, पार्टी के झंडे के साथ देगी। इसके लिए सभी ब्लॉक अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों व विधानसभा के प्रभारी महासचिवों को इसकी जिमेदारिया सौंपी गई है।
प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिये मिल्कफेड के पूर्व अध्यक्ष चेतराम ठाकुर को राज्य संयोजक बनाया गया है जबकि उनके साथ कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल व संदीप कुमार को सह संयोजक बनाया गया हैं।
Posted By : Himachal News
हिमाचल की ताजा अपडेट के लिए Join करें हिमाचल न्यूज़ का WhatsApp Group 9882323000