हिंदी ENGLISH Wednesday, September 27, 2023
Follow us on
लाइफ स्टाइल

जानिए फरवरी 2023 में शादी के लिए कौन से मुहूर्त हैं सबसे खास

हिमाचल न्यूज ज्योतिष सेवा केंद्र | February 01, 2023 12:13 AM
PHOTO : Pexels

ज्योतिष शास्त्री के अनुसार वर्ष 2023 के फरवरी माह में विवाह के कुल 13 शुभ मुहूर्त है। इन में सबसे शुभ दिनांक और मुहूर्त चार हैं।

फरवरी 2023 विवाह मुहूर्त : इस माह 6, 7, 8, 9, 10, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 22, 23 और 28 फरवरी को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं यानी फरवरी में 13 शुभ दिन उपलब्ध हैं।

 चार शुभ दिनांक : शुभ दिनांक के लिए हमें हिन्दू पंचांग में लग्न, शुक्र और गुरु की स्थिति देखने चाहिए। इसी के साथ शुभ तिथि का भी महत्व है। हिन्दू पंचांग की द्वितीया तिथि, तृतीया तिथि, पंचमी तिथि, सप्तमी तिथि, एकादशी तिथि और त्रयोदशी तिथि विवाह के लिए शुभ होती है। यानी 6 फरवरी, 7 फरवरी, 10 फरवरी, 12 फरवरी, 15 फरवरी और 22 फरवरी का दिन शुभ है, लेकिन इसमें भी पंचमी यानी 10 फरवरी, सप्तमी यानी 12 फरवरी, एकादशी यानी 15 फरवरी, तृतीया यानी 22 फरवरी का दिन सबसे शुभ है। यानी 10, 12, 15 और 22 फरवरी में सबसे शुभ दिन हैं।

आप चाहें तो इनमें से किसी भी दिन शुभ मुहूर्त देख कर शादी कर सकते हैं। विवाह के पूर्व योग, नक्षत्र और लग्न भी जरुर देखें कि इन तारीखों में से कौन सा दिन ज्यादा शुभ है।

गोधुली वेला : शादी करने के लिए अभिजीत मुहूर्त और गोधुली वेला को सबसे शुभ माना गया है।

विवाह के लिए अनुकूल तिथियां : हिन्दू पंचांग (वैदिक पंचांग) की द्वितीया तिथि, तृतीया तिथि, पंचमी तिथि, सप्तमी तिथि, एकादशी तिथि और त्रयोदशी तिथि विवाह के लिए शुभ होती है।

शुभ तारा : विवाह के समय शुक्र और बृहस्पति तारा उदय होना चाहिए।

शुभ योग : विवाह के लिए निम्नलिखित तीन योग शुभ माने जाते हैं। उपरोक्त वर्णित विवाह की दिनांक में जब भी ये योग हो, उस योग को सबस शुभ मानें। ये योग हैं- प्रीति योग, सौभाग्य योग और हर्षण योग। यदि उपरोक्त तारीख में यह योग नहीं है तब भी इस योग में विवाह किया जा सकता है, क्योंकि यह शुभ योग है।

Posted By : Himachal News

 

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल : एक क्लिक में जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

आज का पंचांग : जानिए आज का शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Have something to say? Post your comment
और लाइफ स्टाइल खबरें