हिंदी ENGLISH Monday, March 20, 2023
Follow us on
 
हिमाचल

मुख्यमंत्री का हमीरपुर पहुंचने पर किया भव्य स्वागत

हिमाचल न्यूज़ : हमीरपुर | February 04, 2023 09:45 PM
फोटो - हिमाचल न्यूज़

हिमाचल न्यूज़ | शनिवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर स्थित गांधी चौक पहुंचे, पूरा शहर हर्ष और करतल ध्वनि से गूंज उठा। लोगों ने उत्साह के साथ पुष्पवर्षा की और फूल मालाओं से अपने प्रिय नेता का स्वागत किया।

शनिवार को दिन भर हमीरपुर उत्सवी माहौल से सराबोर रहा। हर आयु वर्ग के लोग मुख्यमंत्री से भेंट करने के लिए उत्सुक दिखे। 

भोरंज विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा गाजियां से आए पंकज कुमार ने कहा कि शुक्रवार सायं से ही वह मुख्यमंत्री से भेंट करने के लिए आतुर थे। आज सुबह 10 बजे घर से चले और 11 बजे से गांधी चौक, हमीरपुर में मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री का शानदार व्यक्तित्व है और लोगों से सीधे जुड़ कर संवाद करते हैं।

वहीं ताल निवासी निशांत कुमार ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से ही प्रदेश के युवाओं में विशेष उत्साह है। मुख्यमंत्री अनाथ बच्चों, एकल महिलाओं तथा समाज के वंचित वर्गों के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं बना रहे हैं। यही कारण है कि लोगों को उनमें उम्मीद की किरण नजर आ रही है। युवाओं के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन प्रेरणास्रोत है उन्होंने लंबा संघर्ष किया और आज राज्य के सबसे बड़े पद पर विराजमान हैं।

भूम्पल से आईं निशा कटोच ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर जिला के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए संघर्ष की मिसाल हैं। वह प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए दूरदर्शी सोच रखते हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल शुरू करने का प्रदेश सरकार का निर्णय पूरे देश में एक क्रांतिकारी कदम है। यह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरगामी सोच को दर्शाता है, यह व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में एक मील पत्थर सिद्ध होगा।

इससे पहले, हैलीपैड से लेकर गांधी चौक तक स्थानीय निवासी जगह-जगह मुख्यमंत्री के इंतजार में खड़े रहे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी का अभिवादन स्नेहपूर्वक स्वीकार किया।

Posted By : Himachal News

 

हिमाचल की ताजा अपडेट के लिए Join करें हिमाचल न्यूज़ का WhatsApp Group 9882323000

Have something to say? Post your comment
और हिमाचल खबरें
Himachal Weather: जानिए हिमाचल में आज, कैसा रहेगा मौसम का मिजाज़
नई पहल : हिमाचल प्रदेश पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन देगा प्रशिक्षित बेरोजगार अध्यापकों को पूरे प्रदेश में रोजगार
राज्यपाल ने हिमाचल में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने प्रयासों को सराहा, कही ये बड़ी बातें
HIMACHAL NEWS: हिमाचल में दर्दनाक हादसा 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत
Himachal Weather: हिमाचल में अभी और बरसेगा अम्बर, होगी बारिश-बर्फबारी
तीन माह तक निःशुल्क होगा ऑनलाइन आधार अपडेशन, ऐसे उठाएं फायदा
Corona Update: हिमाचल प्रदेश में फिर से पांव पसारने लगा कोरोनावायरस, 24 घंटे में आए 42 नए मामले
Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन तक खराब रहेगा मौसम, बारिश बर्फबारी के साथ अंधड़ व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
हेल्थ मेला पलचान में द हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने जांचा लोगों का स्वास्थ्य
हिमाचल में अब नशा तस्करों की खैर नहीं, राज्यपाल ने नशामुक्ति के लिए बनाया बड़ा प्लान