हिमाचल न्यूज़ | जिला कांगड़ा के देहरा में पंजाब के श्रद्धालु की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में एक महिला की मौत हुई है, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन लोग गंभीर हैं जबकि दो को मामूली चोटें आईं हैं। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं।
जानकारी के मुताबिक ज्वालामुखी मंदिर से चिंतपूर्णी मंदिर दर्शन करने जा रहे लुधियाना के श्रद्धालुओं की गाड़ी चलाली के समीप गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसा सामने से आ रही दूसरी गाड़ी को बचाने के चक्कर में हुआ है।
हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं में भूपेंद्र (48) पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ, हर्ष (22) पुत्र भूपेंद्र, फिरका (28) पुत्री भूपेंद्र शामिल हैं। सभी घायलों का ईलाज सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी में चल रहा है। इनके आलावा दो घायलों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दे दिया है। हादसे में मरने वाली महिला पुष्पा (67) पत्नी स्वर्गीय अमरनाथ है। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं और न्यू कुंदन पुरी सिविल लाइन लुधियाना के निवासी है।
डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
Posted By : Himachal News
हिमाचल की ताजा अपडेट के लिए Join करें हिमाचल न्यूज़ का WhatsApp Group 9882323000