हिंदी ENGLISH Monday, March 20, 2023
Follow us on
 
राजनीति

मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है भाजपा

हिमाचल न्यूज़ : शिमला | February 06, 2023 04:09 PM
प्रतिभा सिंह | फोटो - हिमाचल न्यूज़

हिमाचल न्यूज़ | कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी जीत के लिये मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही हैं। कांग्रेस लोकसभा चुनावों में भी भाजपा को चारों खाने चित करेगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा अब प्रदेश के लोगों को गुमराह नही कर सकती।

प्रदेश भाजपा कार्यकारणी के बैठक में पारित प्रस्तावों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा अपनी करारी हार के बाद गहरे सदमे से उभर नही पा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है, इसलिए उन्हें सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पूर्व भाजपा सरकार ने जिस प्रकार बगैर किसी बजट के घोषणाएं कर आनन फानन में सेंकडो कार्यालय खोले थे,वह पूरी तरह भाजपा का लोगों से वोट बटोरने व राजनैतिक हित साधने का एक असफल प्रयास था,जिसे लोगों ने पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने प्रदेश हित में इन घोषणाओं पर रोक लगाई हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यकता होगी लोगों की सुविधा के लिए कार्यालय स्थापित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस मुद्दे पर घड़याली आंसू बहाने की कोई आवश्यकता नही हैं।

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिये पूर्व भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा है कि भाजपा की फिजूलखर्ची से  अब करोड़ो  की देनदारियाँ कांग्रेस सरकार को चुकता करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाने का भाजपा को कोई भी नैतिक अधिकार नही है। उन्होंने कहा है कि भाजपा को अपने कारनामों के लिए प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

Posted By : Himachal News

Have something to say? Post your comment
और राजनीति खबरें
शिमला नगर निगम चुनाव: भाजपा ने लगाया फ्रॉड वोट बनाने का आरोप
शिमला नगर निगम चुनाव 2023: कांग्रेस ने बनाई मेनिफेस्टो कमेटी, ये मंत्री और विधायक बने सदस्य
एक हार से कोई दल पीछे नहीं होता, बड़ी छलांग लगाएगी भाजपा: सरोज पांडे ने किया ये बड़ा दावा
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में कही ये बड़ी बातें
सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार पर लगाए बड़े आरोप: कहा गलती को छुपाने के लिए जनता को गुमराह कर रही है कांग्रेस
विक्रमादित्य सिंह और सुंदर सिंह ठाकुर ने जयराम ठाकुर पर लगाए बड़े आरोप
भाजपा शिमला मंडल की कार्यसमिति बैठक में हुई इन मुद्दों पर चर्चा
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर लगाए कांगड़ा के साथ भेदभाव के आरोप, कहीं ये बड़ी बात
सुरेश कश्यप ने किया ठियोग विधानसभा क्षेत्र का दौरा, प्रदेश सरकार पर लगाए ये आरोप
सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार पर लगाए कई बड़े आरोप, कहा सुख की सरकार कई दुखिए के दुख कम करने में लगी है