हिंदी ENGLISH Monday, March 20, 2023
Follow us on
 
देश

जानिए 07 फरवरी के दिन पैदा हुए लोगों की रोचक और खास बातें

हिमाचल न्यूज ज्योतिष सेवा केंद्र | February 07, 2023 06:28 AM
PHOTO : Pexels

हिमाचल न्यूज़ परिवार की ओर से आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ आयु, तथा सुख समृद्धि प्रदान करें।     

हिमाचल न्यूज़ (Himachal News) का यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका 07 फरवरी, 2023 को जन्मदिन होगा।

 

07 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी

7 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक भी 7 ही होगा। मूलांक 7 वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। मूलांक 7 के लोग पैनी नजर के होते हैं। मूलांक 7 वाले लोग खुले दिल के होते हैं। इनकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे मूलांक 7 के लोग भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की इनमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

 

जानिए मूलांक 7 के लिए कैसा रहेगा यह वर्ष

7 मूलांक के लोगों के लिए यह वर्ष बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। आपके हर कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको हर कार्य में कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय सुखदायी रहेगा। आपको अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नए कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

 

जानिए फरवरी माह में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व

फरवरी माह में जन्मे लोगों के अंदर अंतर्बोध यानी इंट्यूशन बहुत तीव्र होता है। इस माह में जन्म लोग रहस्यपूर्ण रहना पसंद करते हैं। ये जब प्रसन्न होते हैं तो अति प्रसन्न होते हैं। जब दुखी होते हैं तो पूरी दर्द के सागर में डूब जाते हैं। ये दोस्त बनाने में इन्हें महारत हासिल होती हैं। यही कारण है कि ये हर उम्र और वर्ग के लोगों को अपना दोस्त बना लेते हैं। ये जल्दी ही लोगों में घुल-मिल जाते हैं। इनकी योग्यता और प्रतिभा की तुलना में पद और पैसा दोनों अक्सर नहीं मिल पाता। अगर मिलता भी है तो देर से मिलता है। यानि इनका भाग्य बहुत कम साथ देता है या देर से देता है।

 

रोमांटिक होती है लव लाइफ

फरवरी में जन्मे लोगों का वेलेंटाइन डे वाले माह में जन्म होता है, यही कारण है कि ये लोग काफी रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। इन्हें बाहरी सुंदरता पसंद नहीं आती, यह हमेशा लोगों की अंदर की मासूमियत और सच्चे दिल को देखते हैं। ये हर किसी पर जल्दी ही भरोसा कर लेते हैं, इसी वजह से ये बैठे-बैठाए धोखा भी जाते हैं। यह अपने दिल की बात हर किसी से कह देंते हैं, लेकिन जिससे कहना होगा, उसके सामने बिल्कुल चुप हो जाते हैं या खुलकर नहीं कह पाते। इनका प्यार छल-कपट से दूर बेहद गहरा और पवित्र होता है। इनके अंदर अपनी प्रेमी या प्रेमिका को लेकर केवल एक ही शिकायत रहती है कि जिस गहराई से प्यार करते हैं, उनको उतना प्यार नहीं मिल पाता।

 

जानिए फरवरी में जन्मे लोगों का करियर

फरवरी माह में जन्मे लोग भावुक प्रवृति के होते हैं। यही वजह है कि इन्हें करियर में काफी रुकावटों का सामना करना पड़ता है। खासियत यह है कि इस पर विजय जल्दी प्राप्त कर लेते हैं। आप अपने काम के प्रति बहुत ईमानदार और स्पष्ट होते हैं, जिससे इनको अधिकारियों की प्रशंसा मिलती है। ये भूलवश अहंकार को आत्मसम्मान समझ लेते हैं और भावुकता में लिए कई निर्णयों की वजह से अपने कारोबार में उन्हें क्षति उठानी पड़ती है। यह अपने पसंद का करियर चुनते हैं। रचनतात्मक कार्यों में इनका मन ज्यादा लगता है। डॉक्टर, पेंटर, टीचर, लेखक, कंप्यूटर एक्सपर्ट आदि क्षेत्र में उन्हें ज्यादा सफलता मिलती है। इनके भीतर संगीत, नृत्य या साहित्य के रूप में कोई न कोई विशेष कला होती है।

आपको एक विशेष सलाह यह है कि आप कभी भी अपने आत्मविश्वास को कमजोर न पड़ने दें क्योंकि यही आपकी सबसे बड़ी शक्ति है। समय के साथ जरूरी परिवर्तनों को स्वीकार करें और आगे बढ़ें। हिमाचल न्यूज़ परिवार आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Posted By : Himachal News

 

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल : एक क्लिक में जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

आज का पंचांग : जानिए आज का शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

आज का इतिहास : भारत और विश्व इतिहास में आज की प्रमुख घटनाएं

Have something to say? Post your comment
और देश खबरें
20 मार्च 2023 का राशिफल: सोमवार को ग्रह-नक्षत्र देंगे इन 4 राशियों का साथ, धनलाभ के बनेंगे प्रबल योग
Himachal Weather: जानिए हिमाचल में कैसा है मौसम का हाल
दोस्त से मिलने दुबई से बंगलूरु पहुंची हिमाचली एयरहोस्टेस ने ऐसे की अपनी जीवनलीला समाप्त, उठे कई सवाल, दोस्त गिरफ्तार
सुक्खू ने कांग्रेस शासित राज्यों को इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने का दिया सुझाव, बताई ये खासियत
BIG BREAKING: सोनिया का राजनीति से सन्यास का इशारा, जानिए क्या कहा
हिमाचल प्रदेश पर्यटन क्षेत्र में देशभर में अव्वल, उद्योग मंत्री ने नई दिल्ली में प्राप्त किए तीन पुरस्कार
जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी के सहयोग से सुदृढ़ होगा हिमाचल का स्वास्थ्य क्षेत्र
अनुराग ठाकुर व कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से मिले हिमाचल के किसान, बताई ये समस्याएं
प्रतिभा सिंह ने राष्ट्रीय अधिवेशन में इंटक के बारे में कही ये बड़ी बात
जी 20 सम्मेलन धर्मशाला : आयोजन समिति के प्रमुख होंगे विपिन परमार, जानिए किस नेता को मिली समिति में जगह