हिंदी ENGLISH Monday, March 20, 2023
Follow us on
 
राजनीति

भाजपा शिमला मंडल की कार्यसमिति बैठक में हुई इन मुद्दों पर चर्चा

हिमाचल न्यूज़: शिमला | February 24, 2023 04:42 PM
फोटो - हिमाचल न्यूज़

 हिमाचल न्यूज़ | भाजपा शिमला मंडल की कार्यसमिति बैठक का आयोजन पंचायत भवन में हुआ। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा ने की। बैठक की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कार्यसमिति बैठक में पहला सत्र को भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा द्वारा संबोधित किया गया। उन्होंने केंद्र बजट 2023 पर अपना व्याख्यान कार्यसमिति के समक्ष रखा नंदा ने बताया कि आने वाले समय में भाजपा बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन भी करेगी जिसमें बजट को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

इस बार का बजट सप्त ऋषि बजट के नाम से जाना जाएगा और आने वाले 2024 के आम चुनावों में भाजपा का प्रचार पत्र यह आम बजट ही होगा। नंदा ने बताया कि इस बार के रेल बजट में हिमाचल प्रदेश को 1902 करोड़ की बड़ी सौगात मिली है जिसके अंतर्गत हिमाचल प्रदेश की 3 बड़ी रेल परियोजनाओं का ध्यान रखा गया है। इससे भानूपाली बिलासपुर, चंडीघाट बद्दी और नंगल तलवाड़ा रेल परियोजनाओं को पंख लगेंगे।

राजेश शारदा ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश जाते द्वारा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और किस प्रकार से अगले तीन महीने का भाजपा का रोड मैप रहने वाला है उसको लेकर गणेश दत्त द्वारा कार्यसमिति को अवगत करवाया गया।

भाजपा प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट ने बूथ सशक्तिकरण के बारे में कार्यसमिति को अवगत करवाया और बूथ सशक्तिकरण अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा भाजपा बूथ स्तर की पार्टी है और आने वाले 2024 के चुनावों में यह अभियान महत्वपूर्ण रहने वाला है।

भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद ने शिमला शहर में होने वाले नगर निगम चुनावों के बारे में कार्यसमिति से विस्तृत चर्चा की और भाजपा की इस पर क्या रणनीति रहने वाली है इसके बारे में भी कार्यसमिति से विस्तृत चर्चा की गई।

संजय ने बताया कि भाजपा आने वाले नगर निगम के चुनाव के लिए तैयार है और शिमला शहर में नगर निगम के 18 बोर्ड आते हैं जिसमें भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से 41 वार्डों को वापस 34 वार्डों कांग्रेस सरकार द्वारा तब्दील कर दिया गया है वह गलत है इससे जनता को असुविधा होगी।

जबसे कांग्रेस की सरकार प्रदेश में स्थापित हुई है तबसे शिमला शहर का विकास ठप हो गया है।

भाजपा मंडल महामंत्री गगन लखनपाल द्वारा मन की बात और डाटा मैनेजमेंट पर एक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश भारद्वाज ने प्रदेश में चल रही राजनीतिक हालातों पर कार्यसमिति से चर्चा की, उन्होंने कहा की कांग्रेस की सरकार बदला बदली की भावना से काम कर रही है, जिस प्रकार से प्रदेश भर में सरकारी संस्थानों को कांग्रेस द्वारा बंद कर दिया गया वो गलत है और भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है।

बैठक में विजय शर्मा, सुशील चौहान, राजीव पंडित, प्रताप राणा, भारती सूद, सत्या कैंडल, अनिल कश्यप, मंजू सूद, जसविंदर सिंह, पोकी सुनील धर, सुदीप महाजन, राजू ठाकुर, अनूप वैद, रजनी सिंह, भानु, जगजीत बग्गा, संजीव देष्टा, शैली शर्मा, किमी सूद, राजेश्वरी, तरुण राणा उपस्थित रहे। 

फोटो - हिमाचल न्यूज़

Posted By: Himachal News

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Have something to say? Post your comment
और राजनीति खबरें
शिमला नगर निगम चुनाव: भाजपा ने लगाया फ्रॉड वोट बनाने का आरोप
शिमला नगर निगम चुनाव 2023: कांग्रेस ने बनाई मेनिफेस्टो कमेटी, ये मंत्री और विधायक बने सदस्य
एक हार से कोई दल पीछे नहीं होता, बड़ी छलांग लगाएगी भाजपा: सरोज पांडे ने किया ये बड़ा दावा
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में कही ये बड़ी बातें
सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार पर लगाए बड़े आरोप: कहा गलती को छुपाने के लिए जनता को गुमराह कर रही है कांग्रेस
विक्रमादित्य सिंह और सुंदर सिंह ठाकुर ने जयराम ठाकुर पर लगाए बड़े आरोप
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर लगाए कांगड़ा के साथ भेदभाव के आरोप, कहीं ये बड़ी बात
सुरेश कश्यप ने किया ठियोग विधानसभा क्षेत्र का दौरा, प्रदेश सरकार पर लगाए ये आरोप
सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार पर लगाए कई बड़े आरोप, कहा सुख की सरकार कई दुखिए के दुख कम करने में लगी है
राजीव शुक्ला ने दिए संके: हिमाचल में इसी महीने बनेंगे नए मंत्री