हिंदी ENGLISH Monday, March 20, 2023
Follow us on
 
राजनीति

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में कही ये बड़ी बातें

हिमाचल न्यूज़: शिमला | February 25, 2023 08:13 PM
फोटो - हिमाचल न्यूज़

हिमाचल न्यूज़ | छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही अपने 1.36 लाख कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है, जो कांग्रेस सरकार के चुनावी वायदों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

राष्ट्र के विकास में नेहरू-गांधी परिवार के बहुमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह परिवार सत्ता का भूखा नहीं है और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के साथ-साथ राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सहभागिता को सुनिश्चित किया। उन्होंने समाज की विकास प्रक्रिया में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया। कांग्रेस पार्टी का इतिहास राष्ट्र के लिए बलिदानों से भरा है।

उन्होंने कहा - भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का जवाब देने के लिए 2024 में होने वाले लोकसभा के आम चुनाव में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर एक साथ खड़ा होना होगा।

उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को विधानसभा चुनाव में प्रदेश में मिली शानदार जीत के लिए बधाई दी। प्रियंका गांधी की चुनावी रणनीति के फलस्वरूप ही प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का सत्ता में आने का मार्ग प्रशस्त हुआ और इस छोटे से राज्य में पार्टी की जीत आगामी लोकसभा चुनावों के लिए वरदान सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगों में एकता और सद्भाव का संदेश देने के लिए कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक 3500 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की। राहुल गांधी ने मुख्य विपक्षी दल की जिम्मेदारी को समझते हुए भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से प्रतिशोध की राजनीति के खिलाफ आवाज उठाने और आम लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेशवासियों की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह राज्य के लोगों के कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। एक सामान्य पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले कार्यकर्ता को प्रदेश के शीर्ष पद पर आसीन करना कांग्रेस पार्टी की आम लोगों से जुड़े होने की विचारधारा और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

सुक्खू ने कांग्रेस अधिवेशन में राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया

छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन में आज यह पहली बार हुआ कि हिमाचल प्रदेश के किसी कांग्रेस नेता ने इसमें प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

Posted By: Himachal News

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Have something to say? Post your comment
और राजनीति खबरें
शिमला नगर निगम चुनाव: भाजपा ने लगाया फ्रॉड वोट बनाने का आरोप
शिमला नगर निगम चुनाव 2023: कांग्रेस ने बनाई मेनिफेस्टो कमेटी, ये मंत्री और विधायक बने सदस्य
एक हार से कोई दल पीछे नहीं होता, बड़ी छलांग लगाएगी भाजपा: सरोज पांडे ने किया ये बड़ा दावा
सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार पर लगाए बड़े आरोप: कहा गलती को छुपाने के लिए जनता को गुमराह कर रही है कांग्रेस
विक्रमादित्य सिंह और सुंदर सिंह ठाकुर ने जयराम ठाकुर पर लगाए बड़े आरोप
भाजपा शिमला मंडल की कार्यसमिति बैठक में हुई इन मुद्दों पर चर्चा
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर लगाए कांगड़ा के साथ भेदभाव के आरोप, कहीं ये बड़ी बात
सुरेश कश्यप ने किया ठियोग विधानसभा क्षेत्र का दौरा, प्रदेश सरकार पर लगाए ये आरोप
सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार पर लगाए कई बड़े आरोप, कहा सुख की सरकार कई दुखिए के दुख कम करने में लगी है
राजीव शुक्ला ने दिए संके: हिमाचल में इसी महीने बनेंगे नए मंत्री