हिंदी ENGLISH Monday, June 05, 2023
Follow us on
हिमाचल

Himachal Weather: जानिए हिमाचल में आज, कैसा रहेगा मौसम का मिजाज़

हिमाचल न्यूज़ डेस्क | March 20, 2023 07:14 AM
मौसम समाचार | फोटो - हिमाचल न्यूज

हिमाचल न्यूज़ | हिमाचल प्रदेश में पिछले चार दिनों से हुई बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। मार्च महीने में भी ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े पहने को विवश कर दिया है। प्रदेश में 23 मार्च तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

रविवार को भी प्रदेश की ऊंची चोटियों रोहतांग दर्रा, हनुमान टिब्बा, देऊ टिब्बा, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक पर फिर से बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में बादल झमाझम बरसे। बिलासपुर, डलहौजी, चंबा, नारकंडा और भुंतर में हल्की बूंदाबांदी हुई। जबकि प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम मिलाजुला बना रहा। मैदानी क्षेत्रों में रविवार को मौसम साफ रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को हिमाचल के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान कुछ प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ के साथ भारी गर्जन की चेतावनी भी जारी हुई है।

 

ये रहा हिमाचल का अधिकतम तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल के मैदानी जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। उना में अधिकतम तापमान 29.0, कांगड़ा में 25.0, बिलासपुर में 25.0, हमीरपुर में 28.5, चंबा में 21.8, सोलन में 20.5, नाहन में 21.8, धर्मशाला में 22.0, शिमला में 14.4, मनाली में 13.2, केलांग में 10.2 और कल्पा में 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Posted by: Himachal News

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Have something to say? Post your comment
और हिमाचल खबरें