हिमाचल न्यूज़ | हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। यह सिलसिला 4 अप्रैल तक रहने की संभावना है।
वहीं, शुक्रवार को हिमाचल के कुफरी, नारकंडा, लाहौल, किन्नौर, चंबा, रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा, कुंजम दर्रा, शिंकुला दर्रा, जलोड़ी दर्रा, अटल टनल रोहतांग और चंद्राघाटी में ताजा बर्फबारी हुई। जबकि राजधानी शिमला समेत समूचे प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर दिन भर जारी रहा। बारिश से गेहूं की फसल और सेब फ्लावरिंग को नुकसान पहुंचा है
ये रहा हिमाचल का न्यूनतम तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.5, कुकुमसेरी में माइनस 1.1, कल्पा में 0.2, मनाली में 2.2, शिमला में 6.0 और धर्मशाला में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
बारिश मिलीमीटर में
सोलन : 40
नाहन : 36
कांगड़ा : 30
शिमला : 28
राजगढ़ : 26
डलहौजी : 25
ऊना : 20
कांगड़ा : 16
Posted by: Himachal News
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here