हिंदी ENGLISH Thursday, September 21, 2023
Follow us on
देश

HIMACHAL NEWS: सैल्फी लेते हुए विदेशी पर्यटक ऐसे आया मौत की चपेट में

हिमाचल न्यूज़: चंबा | April 02, 2023 06:58 PM
प्रतीकात्मक तस्वीर:

हिमाचल न्यूज़| जिला चंबा के बनीखेत के बैकुंठनगर में छत पर सैल्फी लेते हुए एक विदेशी पर्यटक बिजली की तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ब्रॉऊन इवान डैनिस (उम्र 71 वर्ष) निवासी नारविच इंगलैड के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के दोस्तों ने बताया कि बीते दिनों वे डल्हौजी घूमने आए थे। रविवार सुबह ब्राऊन डलहौजी की खूबसूरत वादियों को निहारने के लिए छत पर गया। इस दौरान सैल्फी लेते हुए वह अचानक हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गया, जिससे वह पूरी तरह से झुलस गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा ब्राऊन को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा भेजा है। एजैंसियों के माध्यम से मृतक पर्यटक के परिजनों से संपर्क किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया जाएगा।

Posted By: Himachal News

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Have something to say? Post your comment
और देश खबरें
हिम औद्योगिक कल्याण सभा का गठन, कुलवीर जम्वाल बने प्रदेशाध्यक्ष
6 जुलाई का इतिहास: भारत और विश्व इतिहास में 6 जुलाई की प्रमुख घटनाएं
चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर मुख्यमंत्री ने कही ये बड़ी बात
मकलोडगंज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, अमृतसर की महिला गिरफ्तार, दो युवतियां रेस्क्यू
15 जून 2023 का राशिफल: देवगुरु बृहस्पति का किसे मिलेगा साथ, जानिए आपकी राशि मे क्या है आज
राज्यपाल से जादूगर सम्राट शंकर ने की भेंट
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के समक्ष शानन परियोजना हिमाचल को सौंपने की पैरवी की
केंद्रीय मंत्री को गर्मजोशी से दी विदाई, किन्नौर की जनता का जताया आभार
देश के सबसे लंबे रूट पर बस सेवा शुरु
छितकुल, पूह, नाको, लियो और चांगो गांव वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत होंगे विकसित