हिंदी ENGLISH Thursday, September 21, 2023
Follow us on
हिमाचल

नौतोड़ मामलों का सर्वमान्य हल सुनिश्चित करेगी प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

सोसमी देष्टा: शिमला | April 06, 2023 03:12 PM
फोटो - हिमाचल न्यूज़

हिमाचल न्यूज़ | मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार किन्नौर जिले में नौतोड़ भूमि मामलों के सभी पहलुओं की जांच कर इसका सर्वमान्य समाधान निकालेगी। मुख्यमंत्री ने किन्नौर वेलफेयर सोसायटी के कार्यक्रम ‘तोशिम-2023’ को संबोधित करते हुए कहा कि किन्नौर जिला अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए विश्वविख्यात है और वर्तमान राज्य सरकार जनजातीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार सेब उत्पादकों को अधिक लाभ प्रदान करने के लिए राज्य में 10 सीए (नियंत्रित वातावरण) स्टोर स्थापित कर रही है ताकि उन्हें बिचौलियों के शोषण से बचाकर उनके उत्पादों के लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किए जा सकंे। उन्होंने कहा कि विभाग ने इन सीए स्टोरों की स्थापना के लिए निविदाएं जारी कर दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की स्थापना के लिए किन्नौर जिले में भूमि चिन्हित कर ली गई है। इस स्कूल का परिसर 40 बीघा भूमि में स्थापित किया जाएगा और इसका निर्माण कार्य इसी वर्ष शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये स्कूल राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में खोले जाएंगे, जो विद्यार्थियों को उनके घरों के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए बॉक्सर मीनाक्षी नेगी और जम्मू-कश्मीर में कार्यरत प्रधान आयुक्त (जीएसटी) हीर भगत नेगी सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों को भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने मुक्केबाजी में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए मीनाक्षी नेगी को एक लाख का पुरस्कार की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने स्मारिका का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर किन्नौर वेलफेयर सोसायटी ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष के लिए 1.11 लाख की राशि का चेक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया।

फोटो - हिमाचल न्यूज़
  कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसके लिए मुख्यमंत्री ने एक लाख रुपये की घोषणा की।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत राज्य में व्यवस्था में सुधार के उनके प्रयासों की सराहना की।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मुख्य संसदीय सचिव चौधरी राम कुमार, पूर्व मुख्य सचिव वी.सी. फारका, अन्य पदाधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Posted By: Himachal News

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Have something to say? Post your comment
और हिमाचल खबरें
Himachal Weather: हिमाचल में मौसम का मिजाज़, जानिए कैसा रहेगा आज
उद्योगपति संजय शर्मा बने मॉडल आईटीआई नालागढ़ के आईएमसी चेयरमैन
Himachal Weather: हिमाचल में मौसम का मिजाज़, जानिए कैसा रहेगा आज
Himachal News: एनएच-3 के निर्माण कार्य में लगा मिक्सचर डंपर खाई में गिरा, चालक की दर्दनाक मौत
सुक्खू बोले: मेडिकल कॉलेज का झूठा श्रेय लेकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं नड्डा
Himachal News: चार युवक चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार, एक फरार
Himachal Weather: हिमाचल में मौसम इस दिन तक ख़राब बना रहेगा मौसम
Himachal Weather: हिमाचल में मौसम का मिजाज़, जानिए कैसा रहेगा आज
Himachal Weather: हिमाचल में मौसम का मिजाज़, जानिए कैसा रहेगा आज
Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम, अलर्ट जारी