हिंदी ENGLISH Thursday, September 21, 2023
Follow us on
खेत-खलिहान

रमन कुमार ने पेश की अनूठी मिसाल : दिव्यांग होने बावजूद खेतीबाड़ी से सालाना कमा रहे हैं 4 लाख, चार लोगों को रोजगार भी दिया

सोमसी देष्टा: शिमला | April 09, 2023 05:47 PM
फोटो - हिमाचल न्यूज़

हिमाचल न्यूज़ | उना जिला के भदसाली गाँव के रमन कुमार दिव्यांग होने के बावजूद प्रतिगतिशील किसान बनकर मिसाल पेश की है। रमन कुमार ने दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और खेतीबाड़ी को अपनाया। रमन कुमार का कहना है कि जब उन्होंने खेतीबाड़ी का कार्य शुरू किया तो वह कैमिकल युक्त खेती करते थे जिससे फसलों की पैदावार में कमी होने के साथ-साथ खेतों की मिट्टी भी खराब हो रही थी। खेतों में रसायनों का प्रयोग करने से सामान्य वर्षा होने पर भी फसल पानी को सोख नहीं पाती थी और फसलें खराब हो जाती थी।

 

ऐसे अपनाई प्राकृतिक खेती

रमन कुमार कहते हैं कि रसायन युक्त खेती से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने प्राकृतिक खेती की ओर रूख किया तथा पालमपुर में प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग के उपरांत उन्होंने 25 बीघा जमीन पर प्राकृतिक खेती करना शुरू किया जिससे खेतों की मिट्टी सजीव हो उठी है और फसल की पैदावार में बढ़ौत्तरी हुई तथा कृषि करने की लागत में भी कमी आई हैं। रमन कुमार अरबी, प्याज व लहसुन की खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर प्राकृतिक उत्पाद वह अपने घर से ही बेच देते हैं। वर्तमान में रमन कुमार प्याज, फुलगोभी, बन्दगोभी, ब्रोकली, बैंगन, बैंगनी, टमाटर, गेंदा, शिमला मिर्च व हरी मिर्च की पनीरी भी प्राकृतिक खेती की विधि से तैयार कर रहे हैं।

 

प्राकृतिक तरीके से उगाते हैं सब्जियों की पनीरी

रमन कुमार बताते हैं कि प्राकृतिक तरीके से तैयार की हुई सब्जियों की पनीरी लोग उनके घर से ही अच्छे दामों पर खरीद कर लेते है। इसके अलावा रमन कुमार ने प्राकृतिक खेती के साथ साथ देसी गायें भी पाल रखी है जिसके मल-मूत्र से बनने वाले उर्वरकों का प्रयोग वह प्राकृतिक खेती में करते हैं। उन्होंने बताया कि देसी गाय खरीदने, संसाधन भंडार और गाय शेड लाईनिंग और घोल बनाने के लिए ड्रम भी विभाग द्वारा अनुदान पर उपलब्ध करवाए गए हैं। रमन कुमार ने बताया कि प्राकृतिक खेती करने के लिए एक माह में लगभग 26 हज़ार रूपये का लेबर खर्च आता है। उन्होंने खेतीबाड़ी का कार्य करने के लिए चार लोगों को भी रोजगार दे रखा है। रमन कुमार प्राकृतिक खेती की विधि से तैयार फसलों मे सालाना 4 लाख रूपये का मुनाफा अर्जित कर रहे हैं।

 

सरकार ने ऐसे की सहायता

विजय कुमार का कहना है कि 2019 में प्राकृतिक खेती के लिए 2 दिवसीय ट्रेनिंग लेकर प्राकृतिक खेती की तकनीक को अपनाया। उन्होंने सबसे पहले दो कनाल भूमि पर गेहूं की फसल प्राकृतिक तकनीक से करना आरंभ किया। विजय कुमार का कहना है कि पहले वह रसायन युक्त खेती करते थे जिससे खेती की उर्वरकता कम होने के साथ-साथ खेती करने की लागत भी बढ़ रही थी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष प्राकृतिक खेती के तहत गेहूं की बांसी किस्म के बीज बोए थे जिसके काफी उत्पादन हुआ और 4 हज़ार रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से विक्रय किया जिससे उन्हें काफी मुनाफा हुआ। वर्तमान में विजय कुमार 55 कनाल भूमि पर गेहूं, चने और सरसों की प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। विजय कुमार ने दो देसी गाय भी खरीदी है जिस पर उन्हें 25 हज़ार रूपये के अनुदान मिला है। इसके अतिरिक्त कऊ शेड लाईनिंग और संसाधन भंडार के लिए भी 8 हज़ार रूपये का अनुदान विभाग की ओर से मिला है।

 

क्या कहते हैं परियोजना निदेशक

परियोजना निदेशक आतमा ऊना संतोष शर्मा ने बताया कि जिला ऊना के किसानों ने वर्ष 2018 से प्राकृतिक खेती को अपनाना आरंभ किया था। जिला ऊना में 177 किसानों को देसी गाय की खरीद हेतू 25 हज़ार रूपये की अनुदान राशि उपलब्ध करवाई गई है। साहिवाल, गिर, रेडसिंधी व राठी नस्लों की देसी गाय खरीदने के लिए किसानों को 25 हज़ार रूपये के अनुदान तथा 5 हज़ार रूपये यातायात के खर्चें हेतू दिए जाते हैं।

Posted By: Himachal News

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Have something to say? Post your comment
और खेत-खलिहान खबरें
परोल की सूखी धरती पर लहलहाने लगा मौसंबी का बगीचा
सेब सीजन के लिए एचपीएमसी कोल्ड स्टोर्स में भंडारण दरें तय
कृषि अधिकारियों ने मक्की की फसल को फॉल आर्मी वर्म से बचाने की दी सलाह
प्रदेश सरकार सेब सीजन को बनाएगी सफल, जगत सिंह नेगी अधिकारियों दिए ये निर्देश
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के छोटे व सीमांत किसानों की आजीविका में सुधार ला रहा है कृषि अपडेट
हिमाचल के बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में कारगर साबित होगा कलस्टर विकास कार्यक्रम
पारम्परिक फसलें कोदा, चोलाई, सांवा और कांगणी के संवर्द्धन करेगी हिमाचल सरकार
नौणी विश्विद्यालय के सब्जी केंद्र देश में सर्वश्रेष्ठ घोषित
एक हेक्टेयर भूमि में प्राकृतिक खेती से सेब और सब्जियां पैदा कर रहे हैं राजेंद्र शर्मा
विवेक जोशी प्राकृतिक विधि से तैयार कर रहे विंटरडॉन व कामारौसा किस्म की स्ट्रॉबेरी