हिमाचल न्यूज़ ई पेपर पढने के लिए यहां Click करें
हिमाचल न्यूज़ | हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ठाकुर से प्रदेश अध्यक्ष रणेश राणा व नेशनल युनियन आफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी बोस की अध्यक्षता मे चढीगढ मे मिला।
यह जानकारी देते हुए यूनियन के प्रदेश महामंत्री किशोर ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित शर्मा व प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत शर्मा ने कहा कि इस मौका पर मुख्यमंत्री को प्रदेश के पत्रकारों की मांगो व समस्याओं से अवगत करवाया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वृद्वावस्था मे पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार के विचाराधीन है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र मे भी पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा का वादा किया था और उसे पूरा करने के लिए सरकार कार्य योजना तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया के सहयोग से हमारी यह योजनाएं न केवल समय पर लक्षित वर्गों तक पहुंच रही हैं अपितु मीडिया द्वारा समय-समय पर प्रदत्त फीडबैक से यह योजनाएं और बेहतर भी बनेंगी।
हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्ट के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनको शिमला आने का न्यौता दिया है ताकि मांगों पर चर्चा की जा सके।
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा, अखिल भारती महामंत्री प्रदीप तिवारी, प्रदेश महासचिव किशोर ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत शर्म , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित शर्मा उपस्थित रहे।
आल इंडिया मीडीया सम्मेलन में पहुंचे हिमाचल के सीएम को सम्मानित करते हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा व अन्य।
Posted By: Himachal News
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here