हिमाचल न्यूज़ ई पेपर पढने के लिए यहां Click करें
हिमाचल न्यूज़ | कांगड़ा जिला के डाढ में चलते वाहन पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना शनिवार देर रात की है। मृतक की पहचान बलदेव कुमार (उम्र 46 वर्ष) पुत्र ईश्वरदास निवासी मलां जिला कांगड़ा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य वाहन सवार महेश ठाकुर को गंभीर चोटें आईं।
जानकारी के मुताबिक बलदेव श्री चामुंडा नंदीकेश्वर मंदिर में माथा टेकने के पश्चात मलां की ओर लौट था। डाढ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के पास एक का एक वृक्ष उसके वाहन पर आ गिरा, जिस कारण बलदेव की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य वाहन सवार महेश ठाकुर को गंभीर चोटें आईं। घायल महेश को तत्काल डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा ले जाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पालमपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच आरंभ की है।
और ये भी पढ़े: कांगड़ा के हटली में कार ने बाइक को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर घायल
Posted By: Himachal News
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here