हिंदी ENGLISH Thursday, September 21, 2023
Follow us on
देश

सीआरआई कसौली का 119वां स्थापना दिवस: स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में गौरवपूर्ण इतिहास

हिमाचल न्यूज़: कसौली (सोलन) | May 09, 2023 05:56 PM
फोटो | हिमाचल न्यूज़

हिमाचल न्यूज़ ई पेपर पढने के लिए यहां Click करें

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रविण पवार हुई समारोह में शामिल

 

केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) कसौली ने आज 119वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रविण पवार शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ भारती प्रविण पवार ने कहा की इस संस्थान का स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने का एक लंबा और गौरव पूर्ण इतिहास रहा है। डॉ भारती प्रविण पवार इस कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा में हिमाचल का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए योगदान देने वाले हिमाचल की देवभूमि को सादर नमन किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा कि इस संस्थान ने 118 वर्षों से अधिक की अपनी यात्रा के दौरान कई मील पत्थर स्थापित किए हैं और संस्थान लगातार राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी भारत सरकार का यह संस्थान नई उभरती हुई बीमारियों के लिए टीका निर्माण के क्षेत्र में भी शिक्षण और प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विराजमान है।

डॉ भारती प्रविण पवार ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य पर विशेष जोर देने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार किया है। आज स्वास्थ्य सेवा को सुलभ और किफायती बनाने में ड्रोन टैक्नोलाजी, प्रौद्योगिकी की भूमिका लगातार बढ़ रही है, इसलिए हमारी सरकार हेल्थ सेक्टर में टेक्नोलॉजी के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर भी फोकस कर रही है। हम डिजिटल हेल्थ आई डी के जरिए देशवासियों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गंभीर रूप से प्रयासरत है और हमारी राज्य सरकारें इस लक्ष्य को प्राप्त करने में कंधे से कन्धा मिलकर काम कर रहीं हैं।

उन्होंने बताया कि 10 करोड़ से भी अधिक लोगों ने ई-संजीवनी के उपयोग से घर बैठे ही डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श का लाभ उठाया है और ड्रोन तकनीक दवा वितरण और परीक्षण के रसद में क्रांति लाने के लिए तैयार है।

आयुष्मान भारत योजना पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के इलाज में हर साल करोड़ों रुपये की बचत हो रही है। उन्होंने बताया की भारत सरकार दूर-दराज के इलाकों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित करने का काम कर रही है और अब लगभग 1,60,000 आयुष्मान भारत - हैल्थ एवं वैलनेस केंद्र,  घरों के समीप  व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहे हैं ।

केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर केंद्रीय अनुसंधान संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट जारी की और विभिन्न उपलब्धियां वाले लोगों को सम्मानित किया।  

 

कोविड काल में संस्थान ने किया सराहनीय काम: शाण्डिल  

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल्य ने कहा कि केंद्रीय अनुसंधान संस्थान द्वारा टीकों की खोज एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा, "कोविड के दौरान संस्थान ने सराहनीय काम किया है और यह खोज के क्षेत्र में विश्व पटल पर जाना जाता है।"

 

राज्य सरकारों को मिलकर अनुसंधान के क्षेत्र में काम करना चाहिए: विक्रमादित्य

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण, युवा सेवा और खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्रीय अनुसंधान संस्थान द्वारा मानव भलाई के लिए मेडीकल क्षेत्र में किया काम प्रसंशा योग्य हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर अनुसंधान के क्षेत्र में काम करना चाहिए जिससे लोगों को फायदा मिले और देश और राज्य का विकास हो सकें।

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन से मिलकर कई प्रॉजेक्टों पर काम कर रहा सीआरआई

डॉ. डिंपल कसाना, निदेशक, केंद्रीय अनुसंधान संस्थान ने बताया कि यह संस्थान खोज के साथ-साथ विद्यार्थियों को प्रशिक्षण भी दे रहा है। उन्होंने बताया कि सीआरआई विश्व स्वास्थ्य संगठन से मिलकर कई प्रॉजेक्टों पर भी काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान डीपीटी वैक्सीन के निर्माण के लिए सीजीएमपी अनुपालन सुविधा वाला पहला केंद्र सरकार का संस्थान बन गया है और हाल ही में टीडी वैक्सीन के उत्पादन के लिए एक वाणिज्यिक लाइसेंस प्राप्त किया है। संगठन सर्पदंश, डिप्थीरिया और रेबीज के लिए चिकित्सीय एंटीसेरा भी विकसित कर रहा है।

 

समारोह में ये भी हुए शामिल

इस अवसर पर सांसद श्री सुरेश कुमार कश्यप और कसौली से विधान सभा सदस्य विनोद सुल्तानपुरी के अलावा स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की ओर से प्रो डॉ अतुल गोयल, डीजीएचएस और डॉ अनिल कुमार, अतिरिक्त डीडीजीए व अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

और ये भी पढ़े: 15 हजार फीट की ऊंचाई पर बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची टनल

Posted By: HIMACHAL NEWS

Have something to say? Post your comment
और देश खबरें
हिम औद्योगिक कल्याण सभा का गठन, कुलवीर जम्वाल बने प्रदेशाध्यक्ष
6 जुलाई का इतिहास: भारत और विश्व इतिहास में 6 जुलाई की प्रमुख घटनाएं
चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर मुख्यमंत्री ने कही ये बड़ी बात
मकलोडगंज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, अमृतसर की महिला गिरफ्तार, दो युवतियां रेस्क्यू
15 जून 2023 का राशिफल: देवगुरु बृहस्पति का किसे मिलेगा साथ, जानिए आपकी राशि मे क्या है आज
राज्यपाल से जादूगर सम्राट शंकर ने की भेंट
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के समक्ष शानन परियोजना हिमाचल को सौंपने की पैरवी की
केंद्रीय मंत्री को गर्मजोशी से दी विदाई, किन्नौर की जनता का जताया आभार
देश के सबसे लंबे रूट पर बस सेवा शुरु
छितकुल, पूह, नाको, लियो और चांगो गांव वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत होंगे विकसित