हिमाचल न्यूज़ ई पेपर पढने के लिए यहां Click करें
हिमाचल न्यूज़ | बददी के सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरण प्रेमी सुमित सिंगला को पर्यावरण के सरंक्षण संवर्धन और पौधारोपण के लिए सम्मानित किया गया है। सुमित सिंगला को बददी में आयोजित एक भव्य समारोह ‘एक पेड राष्ट्र के नाम’ कार्यक्रम में ‘वृक्ष मित्र’ सम्मान से नवाजा गया। उनको यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तत्वाधान में चलाये जा रहे ‘एक पेड देश के नाम’ अभियान की शुरूआत करने हिमाचल प्रदेश पधारे अखिल भारतीय संयोजक गोपाल आार्य ने महाराणा प्रताप कालोनी बददी में प्रदान किया।
गौरतलब है कि सिंगला ने अपने उद्योग के आसपास खाली व बेकार पडी भूमि पर पांच साल पहले पौधारोपण करके उसको एक हरे भरे जंगल में परिवर्तित कर दिया। उन्होने बददी व काठा में 10 हजार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक अलग मिसाल पेश की है। आज उनके उद्योग के आसपास एक पौधारोपण से गैलरी व गली बनी हुई है जिसकी छांव में पथिक विश्राम करते हैं और श्रमिक वहां बैठकर दोपहर का भोजन ग्रहण करते हैं। उनकी इच्छा है कि अगले दो साल में अगर स्थान मिला तो वह एक मिनी उपवन का निर्माण बददी में करना चाहते हैं।
कार्यक्रम के संयोजक जिला पर्यावरण प्रमुख पंकज ठाकुर ने जिला में पर्यावरण गतिविधियों बारे व्याख्यान किया। उन्होने कहा कि नालागढ़ जिले में हर व्यक्ति से आशा की जा रही है वो एक पेड राष्ट्र के नाम पर जरुर लगाए।
आने वाले समय में और ज्यादा काम करेंगे: सुमित
सुमित बददी में कयोरटेक फार्मा नाम से कारखाना चलाते हैं इस कार्य के लिए सरकार से किसी भी प्रकार की सहायता नहीं लेते और पौधे स्वयं खरीदकर उसको अपने खर्चे पर गडडे करके रोपित करते हैं। और बाद मे अपनी टीम भेजकर उसकी देखभाल भी करते हैं। सुमित ने अब अपना पूरा जीवन पर्यावरण संरक्षण संवर्धन व पौधारोपण के लिए समर्पित कर दिया है।
ये भी हुए शामिल
इस अवसर पर गौसेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, महेश कौशल, पंकज गुप्ता, पर्यावरण गतिविधि के राकेश अग्रवाल, ललित कुमार, संजय कुमार पंजैहरा, राहुल, सुधांशू, गणेश दत्त शर्मा, सुमित सिंगला, अखिल मोहन अग्रवाल, रामपाल राठी, सूर्यकांत शर्मा, चिंतन, हरीश, कुलवीर, दीना नाथ, मनोज कौशल, नीमा ठाकुर, रमा कुमारी, चंदा केश्तवाल, सीमा कुश्वाहा, अरुण ठाकुर, चंदन सिंह ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
और ये भी पढ़े: 15 हजार फीट की ऊंचाई पर बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची टनल
Posted By: HIMACHAL NEWS