हिंदी ENGLISH Thursday, September 21, 2023
Follow us on
हिमाचल

Himachal News: खाई में गिरा कैंटर, पांच की मौत, पांच घायल

हिमाचल न्यूज़: धर्मशाला | May 14, 2023 09:42 PM
प्रतीकात्मक तस्वीर: Google

हिमाचल न्यूज़ ई पेपर पढने के लिए यहां Click करें

हिमाचल न्यूज़ | जिला कांगड़ा में योल के समीप उथड़ाग्रां में अनियंत्रित होकर एक कैंटर के मीटर नीचे खाई में गिरने से पति-पत्नी और बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हुई, जबकि एक गंभीर घायल ने टांडा अस्पताल में दम तोड़। हादसे में पांच लोग जख्मी हुए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कैंटर में सवार लोग शाम करीब 4:30 बजे खेतों से गेहूं की कटाई कर फसल लेकर घर जा रहे थे, तभी फसल से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर लुढ़क गया। कैंटर में चालक और बच्चों समेत 10 लोग सवार थे।

हादसे में सीता देवी (39) पत्नी सुनील कांत, सुनील कांत (43) पुत्र बलदेव, कृष्णा (7) पुत्री सुनील कांत, मिलाप चंद (चालक) पुत्र अशोक कुमार और आरती देवी (45) पत्नी कुशल कुमार की मौत हो गई हैं। सभी मृतक उथड़ाग्रां के रहने वाले हैं।

इसके अलावा प्रिया (7) पुत्री लक्ष्मण, अंशु (7) पुत्र सुनील कांत, अभिनव (17) पुत्र सुनील, साक्षी (17) पुत्री गुलशन और अनिल कांत (40) पुत्र बलदेव सिंह घायल हुए हैं। सभी घायल उथड़ाग्रां के रहने वाले हैं। घायलों का उपचार टांडा अस्पताल में चल रहा है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही पीड़ितों को फौरी राहत प्रदान की।

एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

 

मुख्यमंत्री ने पीड़ितों की हरसंभव सहायता के दिए निर्देश

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के तहत उथड़ाग्रां पंचायत के रसेहड़ गांव में हुई सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार दुर्घटना प्रभावित लोगों के साथ है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की और कहा कि स्थानीय अस्पताल प्रशासन को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं।

Posted By: Himachal News

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Have something to say? Post your comment
और हिमाचल खबरें
Himachal Weather: हिमाचल में मौसम का मिजाज़, जानिए कैसा रहेगा आज
उद्योगपति संजय शर्मा बने मॉडल आईटीआई नालागढ़ के आईएमसी चेयरमैन
Himachal Weather: हिमाचल में मौसम का मिजाज़, जानिए कैसा रहेगा आज
Himachal News: एनएच-3 के निर्माण कार्य में लगा मिक्सचर डंपर खाई में गिरा, चालक की दर्दनाक मौत
सुक्खू बोले: मेडिकल कॉलेज का झूठा श्रेय लेकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं नड्डा
Himachal News: चार युवक चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार, एक फरार
Himachal Weather: हिमाचल में मौसम इस दिन तक ख़राब बना रहेगा मौसम
Himachal Weather: हिमाचल में मौसम का मिजाज़, जानिए कैसा रहेगा आज
Himachal Weather: हिमाचल में मौसम का मिजाज़, जानिए कैसा रहेगा आज
Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम, अलर्ट जारी