हिंदी ENGLISH Thursday, September 21, 2023
Follow us on
देश

छितकुल, पूह, नाको, लियो और चांगो गांव वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत होंगे विकसित

हिमाचल न्यूज़: शिमला | June 08, 2023 07:35 PM
फोटो: हिमाचल न्यूज़

हिमाचल न्यूज़ ई पेपर पढने के लिए यहां Click करें

हिमाचल न्यूज़ | केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर जिला के छितकुल गांव में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।

इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और जन शिकायतें सुनीं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को उनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम उत्तरी सीमा में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और शहरों के समान सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार की एक पहल है। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत किन्नौर जिला के छितकुल, पूह, नाको, लियो और चांगो गांवों को विकसित किया जाएगा।

आर. के. सिंह ने कहा कि केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का एक उपक्रम (सीपीएसयू) छितकुल गांव को गोद लेगा और इसके विकास के लिए राज्य सरकार को सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि छितकुल में एक मेगावाट का विद्युत संयंत्र स्थापित किया जाएगा तथा क्षेत्र के छोटे नालों पर सूक्ष्म जल विद्युत परियोजनाएं स्थापित करने की सम्भावनाओं की तलाश की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए छितकुल में सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र स्थापित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों के लोगों के विकास के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों की सांस्कृतिक विरासत की अपनी विशिष्ट पहचान है, जो दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हरसम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने छितकुल से मण्डी के लिए बस सेवा आरम्भ करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छितकुल में सामुदायिक हॉल, पार्किंग सहित बस स्टैंड और मिनी स्टेडियम के निर्माण की मांग पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा।

इसके उपरान्त केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने नगस्ती में द्वितीय भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बटालियन पोस्ट का भी दौरा किया और आईटीबीपी के जवानों से संवाद किया।

और ये भी पढ़े: 15 हजार फीट की ऊंचाई पर बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची टनल

Posted By: HIMACHAL NEWS

Have something to say? Post your comment
और देश खबरें
हिम औद्योगिक कल्याण सभा का गठन, कुलवीर जम्वाल बने प्रदेशाध्यक्ष
6 जुलाई का इतिहास: भारत और विश्व इतिहास में 6 जुलाई की प्रमुख घटनाएं
चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर मुख्यमंत्री ने कही ये बड़ी बात
मकलोडगंज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, अमृतसर की महिला गिरफ्तार, दो युवतियां रेस्क्यू
15 जून 2023 का राशिफल: देवगुरु बृहस्पति का किसे मिलेगा साथ, जानिए आपकी राशि मे क्या है आज
राज्यपाल से जादूगर सम्राट शंकर ने की भेंट
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के समक्ष शानन परियोजना हिमाचल को सौंपने की पैरवी की
केंद्रीय मंत्री को गर्मजोशी से दी विदाई, किन्नौर की जनता का जताया आभार
देश के सबसे लंबे रूट पर बस सेवा शुरु
मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया खेल प्रतियोगिता शुभारम्भ