हिंदी ENGLISH Thursday, September 21, 2023
Follow us on
देश

केंद्रीय मंत्री को गर्मजोशी से दी विदाई, किन्नौर की जनता का जताया आभार

हिमाचल न्यूज़: रिकांगपिओ (किन्नौर) | June 09, 2023 03:57 PM
फोटो: हिमाचल न्यूज़

हिमाचल न्यूज़ ई पेपर पढने के लिए यहां Click करें

हिमाचल न्यूज़ | केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह को आज किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ विदाई दी गयी। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू किन्नौर के दो दिवसीय दौरे पर थे।

केन्द्रीय मंत्री ने जनजातीय क्षेत्र की जनता द्वारा स्नेहपूर्ण आतिथ्य-सत्कार के लिए लोगों का आभार जताया।

इससे पहले, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किन्नौर जिले के कल्पा में भी लोगों की समस्याएं सुनीं तथा मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत की।

उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का समृद्ध परम्पराओं एवं सांस्कृतिक धरोहर के लिए विख्यात किन्नौर जिले के दौरे तथा केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के माध्यम से वाइब्रेंट ग्राम छितकुल को गोद लेने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्य के जनजातीय क्षेत्रों के लोगों की विभिन्न मांगों पर भी विचार करने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त किया।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से कल्पा स्टेडियम का विकास किया जाएगा।

और ये भी पढ़े: 15 हजार फीट की ऊंचाई पर बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची टनल

Posted By: HIMACHAL NEWS

Have something to say? Post your comment
और देश खबरें
हिम औद्योगिक कल्याण सभा का गठन, कुलवीर जम्वाल बने प्रदेशाध्यक्ष
6 जुलाई का इतिहास: भारत और विश्व इतिहास में 6 जुलाई की प्रमुख घटनाएं
चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर मुख्यमंत्री ने कही ये बड़ी बात
मकलोडगंज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, अमृतसर की महिला गिरफ्तार, दो युवतियां रेस्क्यू
15 जून 2023 का राशिफल: देवगुरु बृहस्पति का किसे मिलेगा साथ, जानिए आपकी राशि मे क्या है आज
राज्यपाल से जादूगर सम्राट शंकर ने की भेंट
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के समक्ष शानन परियोजना हिमाचल को सौंपने की पैरवी की
देश के सबसे लंबे रूट पर बस सेवा शुरु
छितकुल, पूह, नाको, लियो और चांगो गांव वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत होंगे विकसित
मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया खेल प्रतियोगिता शुभारम्भ