हिमाचल न्यूज़ ई पेपर पढने के लिए यहां Click करें
हिमाचल न्यूज़ | हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉक्टर धनीराम शांडिल ने आज मनाली स्थित सिविल अस्पताल का दौरा कर निरीक्षण किया इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मनाली में अस्पताल भवन निर्माण के लिए 7 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
उन्होंने कहा कि इस भवन के बन जाने से यहां आने वाले मरीजों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल मनाली को निकट भविष्य में एमआरआई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मनाली अस्पताल में चिकित्सकों के लगभग सभी पद भरने के प्रयास किये जा रहे है ताकि लोगों को उनके घर द्वार पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।
उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का भी निरीक्षण किया और मरीजों व तीमारदारो से बातचीत कर अस्पताल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी हासिल की।
इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकुल का निरीक्षण भी किया।
और ये भी पढ़े: 15 हजार फीट की ऊंचाई पर बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची टनल
Posted By: HIMACHAL NEWS